ईरान से फिर मुंह की खाएगा अमरीकाः ईरानी कमान्डर
सैन्य मामलों में इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के सर्वोच्च सलाहकार और 2035 के क्षितिज पर इस्लामी जगत का भविष्य शीर्षक के अंतर्गत दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ़्रेंस के कन्वेनर जनरल यहिया रहीम सफ़वी ने कहा है कि ईरान सहित दुनिया भर के देशों के विरुद्ध अमरीका की अकारण नीतियां विफल रहेंगी।
आईआरआईबी न्यूज़ एजेन्सी से बात करते हुए जनरल यहिया रहीम सफ़वी का कहना था कि इस्लामी गणतंत्र ईरान अपने कई हज़ार वर्षीय इतिहास के साथ इस इतनी अधिक राजनैतिक, आर्थिक और सैन्य शक्ति तथा क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रभाव का मालिक है कि अमरीका उसे नुक़सान नहीं पहुंचा सकता।
सैन्य मामलों में इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च सलाहकार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अमरीका, ईरानी तेल की बिक्री और निर्यात रोकने की क्षमता नहीं रखता। उन्होंने कहा कि ईरान, तेहरान के भंडार के लेहाज़ से सऊदी अरब के बाद और गैस के भंडार के लेहाज़ सेस रूस के बाद दुनिया का दूसरा बड़ा देश है इसीलिए अमरीका, ईरानी तेल की बिक्री को सीमित भी नहीं कर पाएगा।
जनरल यहिया रहीम सफ़वी ने कहा कि ईरान पश्चिमी एशिया में शांति और स्थिरता का केन्द्र है जबकि इस्राईल, सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात ईरान के मुक़ाबले में कुछ करने की शक्ति नहीं रखते। सैन्य मामलों में इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के सलाहकार ने यह बात बल देकर कहा कि अमरीका और इस्राईल की शक्ति क्षीण हो रही है और अगले दस वर्ष में अमरीका, पश्चिमी एशिया से बाहर निकल जाएगा।
जनरल यहिया रहीम सफ़वी ने बताया कि 2035 के क्षितिज पर इस्लामी जगत का भविष्य शीर्षक अंतर्गत 2 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय काफ़्रेंस रविवार से तेहरान में शुरु हो गयी है। (AK)