Jan २०, २०२२ १५:०५ Asia/Kolkata
  • यूरोपीय देश भी आए इस्राईल के विरोध में

ज़ायोनी शासन द्वारा फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में कालोनी निर्माण का यूरोपीय देशों ने विरोध किया है।

चार यूरोपीय देशों ने फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में इस्राईल द्वारा कालोनी निर्माण के काम को ग़ैर क़ानूनी बताया है।

फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन और स्पने के विदेश मंत्रियों ने ज़ायोनी शासन के इस फैसले को पूरी तरह से ग़ैर क़ानूनी बताया है जिसके अन्तर्गत फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में नई कालोनियां बनाने का निर्णय लिया गया है।

इन चारों यूरोपीय देशों की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि एक स्वतंत्र फ़िलिस्तीनी देश के गठन के लिए किये जा रहे अन्तर्राष्ट्रीय प्रयासों के बीच नई कालोनियों का निर्माण, क्षेत्र में नई समस्याएं पैदा करेगा।

याद रहे कि इस महीने के आरंभ में इस्राईल के अधिकारियों ने अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के विवादित क्षेत्रों में साढ़े तीन हज़ार नए घर बनाए जाने की घोषणा की थी।  चार यूरोपीय देशों की ओर से जारी किये गए बयान में ज़ायोनी शासन के विदेशमंत्री ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

उल्लेखनीय है कि विश्व के बहुत से देश अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में इस्राईल द्वारा कालोनी निर्माण के काम का विरोध करते हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए

टैग्स