Nov २८, २०२३ ११:५० Asia/Kolkata

अंसारुल्लाह से संबंधित अंतरिम सरकार के उप विदेश मंत्री ने कहा है कि हम आपको एक बार फिर याद दिलाते हैं कि लाल सागर में अवैध आतंकी इस्राईली शासन के जहाज़ों को छोड़कर सभी जहाज़ों के लिए शिपिंग सुरक्षित होगी।

यमनी राष्ट्र की अंतरिम सरकार के उप विदेश मंत्री हुसैन अलइज़्ज़ी ने सोशल मीडिया प्लेट फ़ॉर्म पर एक संदेश प्रकाशित करके कहा है कि निश्चित रूप से, सनआ शिपिंग की सुरक्षा में सबसे अधिक रुचि रखता है और दुनिया के हितों का सबसे अधिक सम्मान करता है और यह केवल दावा नहीं है बल्कि अतीत में हमने सिद्ध किया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि, हम आपको एक बार फिर याद दिलाते हैं कि लाल सागर अवैध आतंकी इस्राईली शासन को छोड़कर सभी जहाज़ों के लिए सुरक्षित रहेगा, जब तक कि वह उत्पीड़ित ग़ज़्ज़ा में बच्चों और असहाय नागरिकों के ख़िलाफ़ अपनी आक्रामकता समाप्त नहीं कर देता। बता दें कि अदन में सशस्त्र बलों द्वारा एक इस्राईली जहाज़ पर नियंत्रण के बाद यमन की अंतरिम सरकार के किसी भी अधिकारी की ओर से यह पहली प्रतिक्रिया है। अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीनी इलाक़ों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों के अलावा, यमनी सेना ने ज़ायोनी दुश्मन से निपटने के लिए एक नई रणनीति अपनाई है।

यमनी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ने घोषणा की है कि धार्मिक, राष्ट्रीय और नैतिक ज़िम्मेदारी के अनुसार और ग़ज़्ज़ा पट्टी पर ज़ायोनी शासन द्वारा अमेरिका के समर्थन से किए जाने वाले पाश्विक हमलों और फ़िलिस्तीनी लोगों के नरसंहार को ध्यान में रखते हुए न केवल यमनी राष्ट्र की मांगों को पूरा करने के उद्देश्य से बल्कि दुनिया के सभी स्वतंत्र राष्ट्रों की इच्छा अनुसार, कोई भी जहाज़ जो निम्नलिखित विशेषताओं वाला होगा हम उसको निशाना बनाएंगे।

  1. ज़ायोनी शासन के झंडे वाले जहाज़।
  2. इस्राईली कंपनियों द्वारा संचालित जहाज़।
  3. इस्राईली कंपनियों के स्वामित्व वाले जहाज़।

यमनी सेना ने दुनिया के सभी देशों से इन जहाज़ों पर चालक दल के रूप में काम करने वाले अपने नागरिकों को हटाने, इन जहाज़ो के साथ किसी भी तरह के व्यापार करने से परहेज़ करने और अपने जहाज़ों को इस्राईली जहाज़ों से दूर रहने के लिए सूचित करने के लिए भी कहा है। इन दिनों जब ग़ज़्ज़ा में युद्धविराम चल रहा है तो लाल सागर ज़ायोनी शासन के ख़िलाफ़ प्रतिरोध समूहों का मुख्य मोर्चा बन गया है और ग़ज़्ज़ा के लोगों के समर्थन में यमन के अंसारुल्लाह की ताज़ा कार्यवाही में उन्होंने इस्राईल से संबंधित तीसरे जहाज़ को भी ज़ब्त कर लिया है। पिछले हफ़्ते दो इस्राईली वाणिज्यिक जहाज़ों को ज़ब्त करने के बाद, यमनियों ने रविवार को तीसरे इस्राईली जहाज़ को भी ज़ब्त कर लिया। यमन के तट पर तीसरे इस्राईली जहाज़ को ज़ब्त करने की ख़बर सामने आने के बाद अवैध आतंकी ज़ायोनी शासन को एक बड़ा झटका लगा है और प्रतिरोध के ख़िलाफ़ हालिया हार की कड़वाहट बढ़ गई, क्योंकि इस्राईली जहाज़ों को ज़ब्त करने का संकट व्यावहारिक रूप से ज़ायोनी शासन की अर्थव्यवस्था को नष्ट कर देगा। लाल सागर में इस्राईली शासन के वाणिज्यिक और ग़ैर-व्यावसायिक जहाज़ों की आवाजाही रुकने से ज़ायोनी शासन की अर्थव्यवस्था पहले से अधिक संकट में पड़ गई है।

इस्राईली कंपनियों से माल ले जाने वाले वाणिज्यिक जहाज़ों ने बाबुल मंदब तक पहुंचने से पहले अपनी यात्रा रोक दी है और उन बंदरगाहों पर लौट आए जहां से वे चले थे। जिन जहाज़ों को एशियाई देशों की बंदरगाहों से इस्राईल में आयात के लिए मालवाहक जहाज़, भोजन और निर्माण सामग्री सहित विभिन्न वाणिज्यिक माल ले जाना था, वे अभी तक रवाना नहीं हुए हैं। अलअक़्सा तूफ़ान ऑपरेशन के बाद गज़्ज़ा के ख़िलाफ़ ज़ायोनी शासन के युद्ध की प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लागत पर एक नज़र डालने से पता चलता है कि तेलअवीव की आर्थिक स्थिति को ग़ज़्ज़ा युद्ध से भारी क्षति पहुंच रही है, जिसको मद्देनज़र रखते हुए ज़ायोनी नेता युद्ध जारी रखने की स्थिति में नहीं दिखाई दे रहे हैं। लाल सागर और विशेष रूप से बाबुल मंदब स्ट्रेट सबसे महत्वपूर्ण समुद्री गलियारा और इस्राईल की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है, जो हिंद महासागर गलियारे को अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों से जोड़ता है, और इस महत्वपूर्ण धमनी को ख़तरे में डालने से इस शासन की अर्थव्यवस्था को अपूरणीय क्षति हो सकती है।

कुल मिलाकर ग़ज़्ज़ा पट्टी पर ज़ायोनी शासन के हमलों की शुरुआत के बाद से, ज़ायोनी अधिकारी क्षेत्र में प्रतिरोध मोर्चों के खुलने के डरावने सपने में जी रहे हैं, लेकिन यह डरावने सपना अब वास्तविक दुनिया में घटित हो चुका है और अब क्षेत्र में कोई स्थान ऐसा नहीं बचा है कि जहां अवैध आतंकी ज़ायोनी शासन अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सकता हो। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें। 

टैग्स