Jan ०५, २०२४ १३:१४ Asia/Kolkata
  • अंतरराष्ट्रीय अदालत में इस्राईल के ख़िलाफ़ दक्षिण अफ़्रीक़ा के मुक़दमे का तुर्की ने किया समर्थन

तुर्की ने अंतरराष्ट्रीय अदालत में इस्राईल के ख़िलाफ़ दक्षिण अफ़्रीक़ा की याचिका का आधिकारिक रूप से समर्थन किया है।

दक्षिण अफ़्रीक़ा ने अंतरराष्ट्रीय अदालत में इस्राईल के ख़िलाफ़ ग़ज़ा युद्ध में निर्दोष लोगों के नरसंहार के ख़िलाफ़ शिकायत की है।

तुर्की के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा है कि अंकारा, दक्षिण अफ़्रीक़ा की शिकायत का समर्थन करता है, जिसमें फ़िलिस्तीनियों के नरसंहार की बात कही गई है।

बयान में कहा गया है कि ग़ज़ा युद्ध में इस्राईलस, 22,000 से ज़्यादा फ़िलिस्तीनियों का नरसंहार कर चुका है, जिनमें अधिकांश बच्चे और महिलाएं हैं। उसे अपने इस अपराध की सज़ा ज़रूर मिलनी चाहिए।

बयान में आगे कहा गय हैः जो लोग इस नरसंहार के लिए ज़िम्मेदार हैं, उन्हें अंतरराष्ट्रीय अदालत से सज़ा मिलनी चाहिए। हमें उम्मीद है कि इस मुक़दमे की कार्यवाही को जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

पिछले महीने दक्षिण अफ़्रीक़ा ने यह केस दायर किया था और इस्राईल से ग़ज़ा में तुरंत रूप से इस नरसंहार को रोकने की मांग की थी। msm

टैग्स