Jan १४, २०२४ १७:१३ Asia/Kolkata
  • इस्राईली क़ैदियों के परिजनों का सरकार के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन

इस्राईली क़ैदियों के परिजनों ने ग़ज़्ज़ा युद्ध के ख़िलाफ़ और अपने रिश्तेदारों की रिहाई के लिए तेल अवीव में विरोध प्रदर्शन किया है।

कल रात इस्राईली कैदियों के परिजनों की बड़ी संख्या में तेल अवीव में इकट्ठा हुए और क़ैदियों की रिहाई और नेतन्याहू कैबिनेट के इस्तीफ़े की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नेतन्याहू और उनकी कैबिनेट को जल्द से जल्द इस्तीफ़ा देना चाहिए और जल्द चुनाव कराए जाने चाहिए। इस्राईली प्रदर्शनकारी क़ैदियों की रिहाई के लिए प्रतिरोध के साथ बातचीत के इच्छुक हैं।

तेल अवीव में कड़ी सुरक्षा के बावजूद, प्रदर्शनकारियों ने तेल अवीव की मुख्य सड़कों को अवरुद्ध कर दिया। हज़ारों लोग ज़ायोनी प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ नारे लगा रहे थे और उनके तत्काल इस्तीफ़े की मांग कर रहे थे।

ज़ायोनी सूत्रों ने तेल अवीव के अयालोन रोड पर भी प्रदर्शन की सूचना दी है। प्रदर्शनकारी क़ैदियों की तत्काल अदला-बदली और ज़ायोनी कैदियों की रिहाई के नारे लगा रहे थे।

इस बीच हैफ़ा शहर में भी विरोध प्रदर्शन हुआ है। हाइफ़ा में प्रदर्शनकारी भी नेतन्याहू को हटाने और तत्काल चुनाव की भी मांग कर रहे थे। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।

टैग्स