इस्राईली मंत्री के सहायक की हत्या कर दी गयी
(last modified Sun, 15 Aug 2021 12:40:16 GMT )
Aug १५, २०२१ १८:१० Asia/Kolkata
  • इस्राईली मंत्री के सहायक की हत्या कर दी गयी

संचार माध्यमों ने अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में इस्राईल के शिक्षा मंत्री के सहायक की हत्या की सूचना दी है।

एक न्यूज़ साइट ने रिपोर्ट दी है कि इस्राईल के शिक्षामंत्री के सहायक साहिर इस्माईल की आज अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के अक्को क्षेत्र में हत्या कर दी गयी।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार हथियार बंद लोगों ने साहिर इस्माईल पर उस वक्त हमला करके उसकी हत्या कर दी जब वह अपनी गाड़ी के अंदर था। साहिर इस्माईल का ज़ायोनी शासन के विधिमंत्री से निकट संबंध थे।

इस्राईली पुलिस ने साहिर इस्माईल की हत्या के संबंध में जांच-पड़ताल आरंभ कर दी है परंतु उसने अब तक इस संबंध में होने वाली जांच -पड़ताल के नतीजों और विवरण के बारे में कुछ नहीं कहा है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए

 

टैग्स