May २५, २०२४ १३:५० Asia/Kolkata
  • गोरे यहूदियों की बलि चढ़ते काले यहूदी, इस्राईल ने इथियोपियाई नागरिकों को क़ुरबानी के लिए युद्ध में भेजा!
    गोरे यहूदियों की बलि चढ़ते काले यहूदी, इस्राईल ने इथियोपियाई नागरिकों को क़ुरबानी के लिए युद्ध में भेजा!

पार्सटुडे- ज़ायोनी शासन की रंगभेदी और नस्लभेदी व्यवस्था से विश्व समुदाय अच्छी तरह अवगत है और इस नस्लीय भेदभाव का एक उदाहरण फ़लाशा के यहूदी हैं।

अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में रहने के लिए अन्य देशों के यहूदियों को आकर्षित करना, ज़ायोनी शासन के सबसे महत्वपूर्ण मिशनों में से एक रहा है।

सैन्य अभियानों में ज़ायोनी शासन की हार और विफलताओं का मुख्य कारण जो मुख्य रूप से इस्राईली सैनिकों के डर और मनोबल की कमी के कारण होती हैं, इस शासन में फ़लाशा यहूदियों (इथियोपियाई मूल) के नागरिकों को शामिल किया जाना था जिनकी जीवन शैली और सामाजिक स्थिति बहुत ही निम्न स्तर की थी और युद्ध की अग्रिम पंक्तियों और सबसे खतरनाक मोर्चों पर इन्हीं को तैनात भी किया जाता था।

सामान्य तौर पर अन्य यहूदी इन अफ़्रीक़ी यहूदियों को अधिक श्रेय नहीं देते हैं और भेदभाव के बावजूद, उन्हें इंसान के रूप में दोषपूर्ण मानते हैं।

मिसाल के तौर पर जब ये यहूदी अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीनी अस्पतालों में रक्त दान करने गए तो इस्राईलियों ने उनके रक्त का इस्तेमाल करने से इनकार कर दिया और माना कि उनके रक्त में संभवतः कई प्रकार करे वायरस हैं।

ज़्यादातर सफ़ेद इस्राईली फ़लाशाओं को यहूदी ही नहीं मानते हैं फिर भी उनका शासन अपने सबसे कठिन दौर में उनकी ओर ही रुख करता है।

1970  में, ज़ायोनी शासन ने अपनी जनसंख्या बढ़ाने के उद्देश्य से फ़लाशा को यहूदियों के रूप में मान्यता दी ताकि उन्हें फ़िलिस्तीनी भूमि पर पलायन के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

इथियोपिया में ख़राब हालात और ग़रीबी की वजह से बड़ी संख्या में फ़लाशा को अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन की ओर रुख़ करना पड़ा और ज़ायोनी सेना में कठिन ज़िम्मेदारियों को इन्हीं के हवाले कर दिया गया।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, लगभग 1 लाख 60 हज़ार इथियोपियाई वर्तमान समय में अवैध अधिकृ फ़िलिस्तीन में इस्राईली के रूप में रहते हैं।

ग़ज़ा युद्ध की वजह से इस्राईल में कई राजनीतिक और सामाजिक संकट पैदा हो गए हैं और इस्राईलियों को यह विश्वास हो गया है कि इस्राईल एक सुरक्षित जगह नहीं है।

कीवर्ड्स: इस्राईल का गठन कैसे हुआ?, ग़ज़ा में इस्राईल का युद्ध, इस्राईल में यहूदी, इस्राईल में इथियोपियाई (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।  

टैग्स