सीरिया, अमरीकी गठबंधन के हवाई हमले में 7 नागरिक मारे गये
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i32836-सीरिया_अमरीकी_गठबंधन_के_हवाई_हमले_में_7_नागरिक_मारे_गये
उत्तरी सीरिया में अमरीका के नेतृत्व में बने अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन के हवाई हमले में 7 नागरिक हताहत और 22 अन्य घायल हो गये।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Dec ३१, २०१६ १३:०३ Asia/Kolkata
  • सीरिया, अमरीकी गठबंधन के हवाई हमले में 7 नागरिक मारे गये

उत्तरी सीरिया में अमरीका के नेतृत्व में बने अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन के हवाई हमले में 7 नागरिक हताहत और 22 अन्य घायल हो गये।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन ने शुक्रवार की शाम उत्तरी शहर रक़्क़ा से 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित दिबसी अफ़नान क़स्बे पर बमबारी की।

पश्चिमी रक़्क़ा से पचास किलोमीटर दूर स्थित तबक़ा शहर के एक चिकित्सा सूत्र ने बताया कि अमरीकी गठबंधन के हवाई हमले में तीन बच्चों सहित सात लोग मारे गये जबकि 22 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं जिनमें से कुछ स्थिति चिंताजनक है।

सूत्र ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन ने जिन घरों पर बमबारी की वह आतंकियों के नहीं थे। ज्ञात रहे कि अमरीका के नेतृत्व में तथाकथित अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन, सीरिया और इराक़ में आतंकी गुटों से संघर्ष के बहाने सदैव आम नागरिकों को निशाना बनाता रहा है।

इस सैन्य गठबंधन के अधिकारियों का दावा है कि हवाई हमले में आम नागरिकों के मारे जाने का कार्यक्रम पूर्व नियोजित नहीं है। (AK)