इस्राईली सैनिकों ने 26 फ़िलिस्तीनियों को उनके घरों से उठा लिया
इस्राईली मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ज़ायोनी सैनिकों ने अवैध अधिकृत जॉर्डन नदी के पश्चिमी किनारे में 26 फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़्तार कर लिया है।
सोमवार की रात इस्राईली सैनिकों ने रामल्लाह शहर के निकट स्थित कूबर गांव में फ़िलिस्तीनियों के घरों में घुसकर तोड़ फोड़ की और 26 लोगों को अपने साथ उठाकर ले गए।
इस बीच, फ़िलिस्तीनी सूत्रों का कहना है कि 14 जुलाई को मस्जिदुल अक़सा में झड़पों के बाद से अब तक 5 फ़िलिस्तीनी इस्राईली सैनिकों के हाथों शहीद हो चुके हैं।
इस दौरान इस्राईली सैनिकों ने 1 हज़ार से अधिक फ़िलिस्तीनियों को घायल भी कर दिया है।
29 फ़िलिस्तीनी सीधे रूप से इस्राईली सैनिकों की गोलियों का निशाना बनकर घायल हुए हैं जबकि 374 रबर की गोलियों से घायल हुए।
अन्य फ़िलिस्तीनी, इस्राईली सैनिकों की मारपीट के कारण घायल हुए हैं। msm