ब्रिटेन की प्रधानमंत्री ने हैदर अलएबादी से भेंटवार्ता की
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i53031-ब्रिटेन_की_प्रधानमंत्री_ने_हैदर_अलएबादी_से_भेंटवार्ता_की
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री ने कहा है कि उनका देश इराक का समर्थन जारी रखेगां
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ३०, २०१७ ०७:१७ Asia/Kolkata
  • ब्रिटेन की प्रधानमंत्री ने हैदर अलएबादी से भेंटवार्ता की

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री ने कहा है कि उनका देश इराक का समर्थन जारी रखेगां

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री ने बग़दाद में इराकी प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी से भेंटवार्ता की है।

अलआलम की रिपोर्ट के अनुसार इस भेंट में हैदर अलएबादी ने लंदन के साथ बग़दाद के संबंधों की ओर संकेत किया और कहा कि द्विपक्षीय संबंध विशेषकर आतंकवाद से मुकाबले के संबंध में विस्तृत हो गये हैं।

उन्होंने कहा कि ब्रितानी सरकार ने शरणार्थियों के मामले में इराक का समर्थन किया।

ब्रिटेन की प्रधान मंत्री टेरीज़ा मे ने भी इस भेंट में कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उनका देश इराक का समर्थन जारी रखेगा और वह दोनों देशों के मध्य संबंधों के मजबूत होने की इच्छुक हैं।

ज्ञात रहे कि टेरीज़ा मे बुधवार को बग़दाद पहुंची थीं। MM