बहरैन, शिया ओलमा काउंसिल के प्रमुख रिहाई के बाद फिर गिरफ़्तार
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i72300-बहरैन_शिया_ओलमा_काउंसिल_के_प्रमुख_रिहाई_के_बाद_फिर_गिरफ़्तार
बहरैन की आले ख़लीफ़ा सरकार ने शिया धर्मगुरुओं की परिषद के प्रमुख सैयद मजीद मशअल को रिहाई के 24 घंटे बाद दोबारा गिरफ़्तार कर लिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ३१, २०१९ ०९:५१ Asia/Kolkata
  • बहरैन, शिया ओलमा काउंसिल के प्रमुख रिहाई के बाद फिर गिरफ़्तार

बहरैन की आले ख़लीफ़ा सरकार ने शिया धर्मगुरुओं की परिषद के प्रमुख सैयद मजीद मशअल को रिहाई के 24 घंटे बाद दोबारा गिरफ़्तार कर लिया।

बहरैन के लूलू टेलीवीजन चैनल की रिपोर्ट के अनुसार बहरैन की पुलिस ने ऐसी हालत में शिया धर्मगुरु काउंसिल के प्रमुख सैयद मजीद मशअल को गिरफ़्तार किया कि अभी तक उनकी गिरफ़्तारी का कारण नहीं बताया गया।

बहरैन की अदालत ने इस प्रसिद्ध धर्मगुरु को ढाई साल जेल की कठिनाइयां सहन करने के बाद रिहा किया था।

शिया धर्मगुरु काउंसिल के प्रमुख सैयद मजीद मशअल को 2016 में दुराज़ क्षेत्र में धरना दिए जाने की वजह से ढाई साल की सज़ा सुनाई थी।

ज्ञात रहे कि बहरैन में फ़रवरी 2011 से जनक्रांति जारी है। (AK)