अमेरिका आग में घी डाल रहा है, वह शांति का सबसे बड़ा दुश्मन हैः मोरालेस
(last modified Thu, 19 May 2022 12:30:10 GMT )
May १९, २०२२ १८:०० Asia/Kolkata
  • अमेरिका आग में घी डाल रहा है, वह शांति का सबसे बड़ा दुश्मन हैः मोरालेस

बोलिविया के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा है कि अमेरिका यूक्रेन के लिए हथियार भेज कर जंग और मौत को बढ़ावा दे रहा है।

इवो मोरालेस ने कहा कि अमरीका,यूक्रेन को हथियार भेजकर लोगों की हत्या के अवसर को बढ़ावा दे रहा है।

बोलीविया के पूर्व राष्ट्रपति मोरलेस ने ट्वीट किया है कि अमरीका, यूक्रेन के लिए 40 अरब डाॅलर की सहायता एसी स्थिति में भेज रहा है जब रूस-यूक्रेन युद्ध के जारी रहने के कारण गत चालिस वर्षों में ईंधन और खाद्य पदार्थों की कीमत खुद अमेरिका में सबसे अधिक हो गयी है। 

मोरालेस के अनुसार यूक्रेन युद्ध के बाद पैदा होने वाली मंहगाई ने पिछले 40 वर्षों का रेकार्ड तोड़ दिया है।  उन्होंने कहा कि अमरीकी सरकार अपने देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने के बजाए यूक्रेन युद्ध को बढ़ावा देकर हिंसा बढ़ा रही है। 

बोलीविया के पूर्व राष्ट्रपति ने अपने एक अन्य ट्वीटर में लिखा है कि यूक्रेन को इस्तेमाल करके अमरीका वास्तव में रूस के विरुद्ध अपनी शत्रुता निकाल रहा है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमरीका, पूरे विश्व में हिंसा, हत्या और जनसंहार का कारण और वह शांति और वार्ता का सबसे बड़ा दुश्मन है। 

वह लिखते हैं कि यूक्रेन को हथियार भेजकर अमरीका प्राकृतिक संसाधनों पर क़ब्ज़ा करना चाहता है। 

याद रहे 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध आरंभ किया था। अमरीका ने यूक्रेन के लिए हथियार भेजकर और रूस पर प्रतिबंध लगाकर इस संकट को अधिक विस्तृत किया है।  MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए

टैग्स