नेटो करने जा रहा है सैन्य अभ्यास
संयुक्त सैन्य अभ्यास करने के लिए नेटो के 40 सदस्य देशों ने अपने आधुनिक हथियार स्वीडन भेजे हैं।
उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन नेटो के सदस्य देश एक संयुक्त सैन्य अभ्यास करने जा रहे हैं।
स्वीडन के रक्षामंत्री पीटर हाल्तकोविस्त ने पत्रकारों को बताया है कि नेटो के सदस्य देशों के लगभग 40 युद्ध पोत शनिवार को स्वीडन की राजधानी स्टाकहोम पहुंचे। यह देश संयुक्त रूप में कल से सैन्य अभ्यास करने जा रहे हैं।
बाल्टिक सागर में किये जाने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास में स्वीडन और फिनलैंड भी भाग लेगे। स्वीडन और फ़िनलैण्ड, नेटो के नए सहयोगियों के रूप में इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में भाग लेने जा रहे हैं। इन दोनो देशों ने हाल ही में नेटो में सदस्यता हासिल करने की दरखास्त की है।
रोएटर्ज़ ने सवीडन के रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया है कि क्षेत्र में जो कुछ हो रहा है उसको नए शीत युद्ध के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। उनका कहना था वर्तमान समय में झड़पें तानाशाही और यूरोप की डेमोक्रेटिक सरकारों के बीच हैं।
इसी बीच रूस के रक्षामंत्रालय ने एक बयान जारी करके घोषणा की है कि उनके देश के युद्धक विमानों ने भी 40 युद्धपोतों तथा 20 युद्धक विमानों की सहायता से सैन्य अभ्यास आरंभ कर रखा है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए