शिन्ज़ो आबे हत्या कांड...क्या थी क़त्ल की वजह? बढ़ाई जाएगी अहम हस्तियों की सुरक्षा
(last modified Sat, 09 Jul 2022 09:28:39 GMT )
Jul ०९, २०२२ १४:५८ Asia/Kolkata
  • शिन्ज़ो आबे हत्या कांड...क्या थी क़त्ल की वजह? बढ़ाई जाएगी अहम हस्तियों की सुरक्षा

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे का शव नारा शहर से राजधानी टोक्यो लाया गया है। शिंज़ो आबे को नारा शहर में चुनाव प्रचार के दौरान एक व्यक्ति ने शुक्रवार को फ़ायरिंग करके हताहत कर दिया।

सोमवार को एक शोक कार्यक्रम रखा जाएगा और मंगलवार को शिंज़ो आबे का अंतिम संस्कार किया जाएगा जिसमें आबे के परिवार के लोग और दोस्त व रिश्तेदार भाग लेंगे।

आबे की गरदन में दो गोलियां मारी गईं जिसके कुछ घंटे बाद उनकी मौत हो गई। 20 डाक्टरों की टीम लाख जतन के बाद भी उन्हें नहीं बचा सकी।

फ़ायरिंग करने वाले व्यक्ति ने इक़रार किया है कि उसने जान बूझकर आबे को गोली मारी क्योंकि वह एक संस्था से बहुत नाराज़ था और उसका मानना था कि इस संस्था का संबंध आबे से है।

स्थानीय मीडिया का कहना है कि क़ातिल का संबंध एक ख़ास धार्मिक संप्रदाय से है मगर इस बारे में ज़्यादा ब्योरा नहीं दिया गया है।

जापान की समाचार एजेंसी क्योडो ने बताया कि क़ातिल ने जापान की नौसेना में नौकरी है और उसने पीछे से बहुत कम दूरी से आबे को गोली मारी। उसने कैमरे के रूप की बंदूक़ तैयार की थी। पुलिस ने क़ातिल के घर की तलाशी में कई बंदूक़ें बरामद कीं।

पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं कि वह आबे को बचान में कैसे नाकाम हो गई। अब पुलिस बड़ी हस्तियों के लिए किए जाने वाले सुरक्षा इंतेज़ाम की नए सिरे से समीक्षा करेगी।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

टैग्स