चीन, क्यों उतर पड़ी है जनता सड़कों पर?
https://parstoday.ir/hi/news/world-i119026
चीन में सख़्त कोविड कंट्रोल पॉलिसी के ख़िलाफ़ जनता सड़कों पर  उतर आई है और प्रदर्शन कर रही है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Nov २७, २०२२ १७:२० Asia/Kolkata
  • चीन, क्यों उतर पड़ी है जनता सड़कों पर?

चीन में सख़्त कोविड कंट्रोल पॉलिसी के ख़िलाफ़ जनता सड़कों पर  उतर आई है और प्रदर्शन कर रही है।

शंघाई सहित कई शहरों में लोगों ने कोविड प्रतिबंधों के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किए हैं। ये प्रदर्शन सबसे पहले झिंजियांग की राजधानी उरुमकी में शुरू हुए. इसके बाद से शंघाई और अन्य शहरों में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।

चीन के कई प्रमुख शहरों में हो रहे विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। झिंजियांग प्रांत की राजधानी उरुमकी में शुक्रवार को एक घातक आगज़नी की घटना में 10 लोगों की मौत ने शहर के निवासियों का गुस्सा भड़का दिया जो पिछले 100 से अधिक दिनों से लॉकडाउन से जूझ रहे थे।

शनिवार को सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर हुए जिसमें सेंट्रल शंघाई की एक सड़क पर भीड़ को इकट्ठा होते हुए दिखाया गया है। ये लोग लॉकडाउन हटाने की मांग कर रहे हैं।

बीजिंग के कुछ हिस्सों में जहां सुरक्षा उपाय देश में सबसे कड़े हैं, वहां भी लोग शनिवार को पहले बंद परिसरों से बाहर निकल रहे थे।

चीनी सोशल मीडिया और ट्विटर पर सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन के कई वीडियो हैं। बताया जा रहा है कि कई प्रदर्शनकारियों को कथित तौर पर गिरफ्तार किया जा रहा था। विभिन्न विश्वविद्यालय परिसरों से विरोध प्रदर्शन के वीडियो सामने आए हैं जहां छात्र लॉकडाउन का विरोध करने के लिए निकले। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें