Dec १९, २०२२ १३:४२ Asia/Kolkata
  • ‎ट्वीटर की ईंट से ईंट बजाने बाद मस्क ने पद छोड़ने का शोशा छोड़ा

ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने ट्विटर यूज़र्स से पूछा कि क्या उन्हें ट्विटर के प्रमुख का पद छोड़ देना चाहिए।

उन्होंने अपने आधिकारिक हैंडल पर एक पोल डालते हुए यह सवाल किया। उन्होंने आगे कहा कि वह हासिल होने वाले परिणामों का पालन करेंगे। लगभग आधे घंटे में पोल पर 4 लाख से अधिक लोगों ने हां और न के ऑप्शन पर क्लिक किया और अभी भी लोग वोट दे रहे हैं। 58 प्रतिशत से अधिक उपयोगकर्ताओं ने ‘हां’ में जवाब दिया और लगभग 42 प्रतिशत ने ‘नहीं’ पर क्लिक किया।

मस्क ने अपने ट्विटर पर लिखा कि क्या मुझे ट्विटर के प्रमुख के रूप में पद छोड़ देना चाहिए? उन्होंने ऐसा तब लिखा जब उनकी सार्वजनिक रूप से आलोचना हुई कि वे ट्विटर को बर्बाद कर रहे हैं।

ज्ञात रहे कि जब से एलन मस्क ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट संभाली है तब से कंपनी में किए गए कई बदलावों के लिए उनकी आलोचना की गई है जिसमें आधे से अधिक कर्मचारियों को बर्खास्त करना और पहले से सस्पेंड हुए यूजर्स के अकाउंट को वापस ट्विटर पर लाना शामिल था।

हाल ही में, वाशिंगटन पोस्ट, सीएनएन और अन्य प्रमुख पत्रकारों सहित उनके स्थान को “डॉक्सिंग”  करने के लिए पत्रकारों के कई अकाउंट पर प्रतिबंध लगाने के लिए उनकी आलोचना की गई थी।  डॉक्सिंग उसे कहते हैं जब व्यक्ति दूसरे व्यक्ति या उसके संस्था पर शोध करता है और मिलने वाली जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रकाशित करता है। यूरोपीय संघ ने भी मस्क को चेतावनी दी थी कि ट्विटर पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। (AK)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें 

टैग्स