Dec ३०, २०२२ १३:११ Asia/Kolkata
  • 1.7 ट्रिलियन डाॅलर के बजट पर हस्ताक्षर किये बाइडेन ने

अमरीका के राष्ट्रपति ने उस 1.7 ट्रिलियन डाॅलर के बजट पर हस्ताक्षर कर दिये जिसमें यूक्रेन के लिए 44.5 अरब डाॅलर विशेष किये गए हैं।

वाइट हाउस ने एक बयान जारी करके 2023 के वार्षिक बजट पर जो बाइडेन के हस्ताक्षर किये जाने की पुष्टि की है।  इस नए बजट को 1.7 ट्रिलियन डाॅलर का बताया जा रहा है।

इससे पहले अमरीका की ससंद के दोनो सदनों के कई सदस्यों ने यूक्रेन के लिए 500 मिलयन डाॅलर की सैन्य सहायता करने का अनुरोध किया था।  इसी के साथ यूक्रेन के घटको के लिए भी 250 मिलयन डाॅलर की सहायता की बात कही थी।

इसी बीच ब्रिटेन की ओर से घोषणा की गई है कि सन 2023 के दौरान यूक्रेन को लगभग 2.77 अरब डाॅलर की सहायता की जाएगी।  ब्रिटेन के रक्षामंत्री ने गुरूवार को बताया कि यूक्रेन को दी जाने वाली सहायता केवल सैन्य सहायता नहीं है बल्कि इसमें से कुछ मानवता प्रेम के आधार पर भी है।  ब्रिटेन ने 2023 में यूक्रेन की 2.3 अरब पाउंड की सहायता की है।

ज्ञात रहे कि यूक्रेन संकट को आरंभ हुए लगभग दस महीने से अधिक का समय हो चुका है।  रूस की बढ़त को रोकने के उद्देश्य से अमरीका और उसके यूरोपीय घटक यूक्रेन की अधिक से अधिक हथियारों से सहायता कर रहे हैं।  इसी संदर्भ में उन्होंने रूस के विरुद्ध कड़े प्रतिबंध भी लगाए हैं।

इसी बीच रूस का कहना है कि पश्चिम द्वारा यूक्रेन की हथियारों से सहायता के कारण ही यूक्रेन संकट समाप्त नहीं हो पा रहा है।  माॅस्को का मानना है कि यूक्रेन को हथियारों की सहायता, आग में घी डालने का काम कर रही है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें

टैग्स