यूक्रेन पर वसंत में रूस करेगा बड़ा हमलाः नेटो
https://parstoday.ir/hi/news/world-i120758-यूक्रेन_पर_वसंत_में_रूस_करेगा_बड़ा_हमलाः_नेटो
नेटो ने दावा किया है कि रूस आगामी वसंत ऋतु में यूक्रेन पर बड़ी कार्यवाही कर सकता है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jan २०, २०२३ १४:५३ Asia/Kolkata
  • यूक्रेन पर वसंत में रूस करेगा बड़ा हमलाः नेटो

नेटो ने दावा किया है कि रूस आगामी वसंत ऋतु में यूक्रेन पर बड़ी कार्यवाही कर सकता है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी अटलांटिक संधि नेटो की सैन्य समिति के प्रमुख राॅब बायर ने यह दावा किया है। 

उन्होंने गुरूवार को नेटो की एक बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि माॅस्को के स्ट्रैटेजिक उद्देश्य बदले नहीं हैं।  इसी आधार पर नेटो का मानना है कि रूस की ओर से यूक्रेन पर एक नया हमला किया जाने वाला है। 

राॅब बायर ने यूक्रेनवासियों से मांग की है कि वे रूस के संभावित हमले का मुक़ाबला करने के लिए तैयार रहें।  नेटो की सैन्य समिति के प्रमुख के इस हालिया दावे से पहले यूक्रेन की सशस्त्र सेना के कमांडर जनरल वाॅलरी ने भी यह संभावना व्यक्त की थी कि फरवरी-2023 में रूस की ओर से कीव पर एक नया हमला हो सकता है। 

उन्होंने यह भी दावा किया था कि यह संभावित हमला दोनबास की ओर नहीं किया जाएगा क्योंकि वहां पर झड़पें चल रही हैं।  यूक्रेन की सशस्त्र सेना के कमांडर के कथनानुसार रूस का नया हमला बेलारूस से कीव की ओर किया जा सकता है।

याद रहे कि व्यापक स्तर पर राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक दुष्प्रभावों के साथ यूक्रेन युद्ध अब ग्यारहवें महीने में प्रविष्ट हो चुका है।  इतना समय गुज़र जाने के बावजूद पश्चिम की ओर से यूक्रेन के लिए हथियारों की आपूर्ति जारी है जो रूस के हिसाब से इस युद्ध के लंबा खिंचने का कारण बन रही है।  बहुत से रूसी अधिकारी और रक्षा विशेषज्ञों का यह कहना है कि यूक्रेन युद्ध वास्तव में रूस के विरुद्ध पश्चिम का प्राॅक्सी युद्ध है।