Jul २८, २०२३ १४:२३ Asia/Kolkata
  • कारों को ले जा रहे कार्गो जहाज़ में लगी आग, भारतीय नाविक की मौत

उत्तरी सागर में 3000 कारों को लेकर जा रहे एक कार्गो शिप फ्रीमेंटर हाईवे में आग लग गई है। आग की चपेट में आने से फ्रीमेंटल हाईवे पर सवार एक भारतीय नाविक की मौत हो गई है, जबकि 20 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। भारतीय दूतावास इस घटना के बाद एक्शन में है और मृतक के शव को भारत वापस लाने की कोशिश कर रहा है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, पुर्तगाल ते तटरक्षक बल ने यह जानकारी दी है कि उत्तरी सागर में क़रीब 3,000 कार को लेकर जा रहे एक मालवाहक जहाज़ में बुधवार को आग लग गई। इस दुर्घटना में चालक दल के एक भारतीय सदस्य की मौत हो गई है और अन्य घायल हो गए हैं। इस बीच तटरक्षक बल इस जहाज़ को डूबने से बचाने पर काम कर रहे हैं। यह जहाज़ प्रवासी पक्षियों के एक अहम पर्यावास के क़रीब है। तटरक्षक बल ने एक बयान में कहा कि चालक दल के 23 सदस्यों को जहाज़ से निकालने के लिए नौकाओं तथा हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया है। इस घटना के बाद भारतीय दूतावास भी सक्रिय हो गया है। एक जीवनरक्षक नौका के कैप्टन ने पुर्तगाली प्रसारणकर्ता 'एनओएस' को बताया कि चालक दल के कुछ सदस्यों ने जान बचाने के लिए जहाज़ से समुद्र में छलांग लगा दी और उन्हें एक जीवनरक्षक नौका की मदद से बचाया गया। आपात सेवाओं ने बताया कि चालक दल के कुछ सदस्यों की हड्डियां टूट गईं, कुछ झुलस गए और कुछ को सांस लेने में दिक्कत हो रही है तथा उन सभी को उत्तरी नीदरलैंड के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

इस बीच तटरक्षक बल के प्रवक्ता ली वर्सटीग ने बताया है कि ''अभी स्थिति पर नज़र रखने तथा आग पर क़ाबू पाने के लिए घटनास्थल पर कई नौकाएं हैं।'' यह जहाज़ वैडन सागर में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय पुर्तगाली और जर्मन द्वीपों के समीप है। वैडन सागर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल घोषित किया हुआ है। अभी आग लगने की वजह का पता नहीं चला है और यह स्पष्ट नहीं है कि चालक दल के सदस्य की मौत कैसे हुई। फ्रीमैंटल हाइवे' जहाज़ जर्मनी के ब्रीमरहेवन बंदरगाह से मिस्र के पोर्ट सेड जा रहा था जब पुर्तगाल के एमीलैंड द्वीप से क़रीब 27 किलोमीटर उत्तरी दिशा में उसमें आग लग गयी। वहीं भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर कहा कि हम उत्तरी सागर में जहाज़ फ्रीमेंटल हाईवे से जुड़ी घटना से बहुत दुखी हैं, जिसके परिणामस्वरूप एक भारतीय नाविक की मृत्यु हो गई और चालक दल घायल हो गया। भारतीय दूतावास मृतक के परिवार के संपर्क में है और उनके शव को वापस लाने में सहायता कर रहा है। दूतावास शेष 20 घायल चालक दल के सदस्यों के भी संपर्क में है, जो सुरक्षित हैं और चिकित्सा सहायता प्राप्त कर रहे हैं। डच अधिकारियों और शिपिंग कंपनी के समन्वय से हर संभव सहायता दी जा रही है। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें

टैग्स