पाकिस्तान ने भारत को बातचीत का प्रस्ताव दिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i126900-पाकिस्तान_ने_भारत_को_बातचीत_का_प्रस्ताव_दिया
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत से बात करने की इच्छा जताई है जिस पर भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को कहा कि भारत पाकिस्तान के साथ पड़ोसी संबंध चाहता है, लेकिन इसके लिए आतंक और हिंसा से मुक्त माहौल होना चाहिए।
(last modified 2023-08-04T01:07:06+00:00 )
Aug ०४, २०२३ ०६:३५ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान ने भारत को बातचीत का प्रस्ताव दिया

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत से बात करने की इच्छा जताई है जिस पर भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को कहा कि भारत पाकिस्तान के साथ पड़ोसी संबंध चाहता है, लेकिन इसके लिए आतंक और हिंसा से मुक्त माहौल होना चाहिए।

भारतीय विदेश मंत्रालय की साप्ताहिक ब्रीफिंग के दौरान बागची ने कहा कि हमने इस मुद्दे पर पाकिस्तान के पीएम की टिप्पणियों के संबंध में रिपोर्ट देखी हैं। भारत की स्पष्ट और सुसंगत स्थिति सर्वविदित है कि हम पाकिस्तान सहित अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ सामान्य संबंध चाहते हैं।

मंगलवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने भारत के साथ बातचीत करने की इच्छा जताई थी और इस बात पर जोर दिया था कि किसी के खिलाफ कुछ भी नहीं है। इस्लामाबाद में मिनरल समिट के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए शहबाज शरीफ ने कहा कि देश के निर्माण के लिए वे पड़ोसियों से बात करने को तैयार हैं।

शहबाज शरीफ ने कहा कि हम अपने पड़ोसियों के साथ बात करने के लिए तैयार हैं बशर्ते कि पड़ोसी मेज पर गंभीर मुद्दों पर बात करने के लिए गंभीर हो क्योंकि युद्ध अब कोई विकल्प नहीं है। पाकिस्तान एक परमाणु शक्ति है, एक हमलावर के रूप में नहीं बल्कि हमारे रक्षा उद्देश्यों के लिए।

इसी प्रकार शहबाज़ शरीफ ने कहा कि पिछले 75 वर्षों में हमने तीन युद्ध लड़े हैं और जो हुआ वह अधिक गरीबी पैदा करता है, दोनों देशों के लिए युद्ध कोई विकल्प नहीं है क्योंकि दोनों देश गरीबी और बेरोजगारी से लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह जानते हैं कि दोनों देश तब तक सामान्य पड़ोसी नहीं बन सकते जब तक कि असामान्यताओं को दूर नहीं किया जाता और जब तक शांतिपूर्ण मार्गों से गंभीर मुद्दों का समाधान नहीं किया जाता। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें