2036 तक अपने पद पर बने रह सकते हैं पुतीन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i126918-2036_तक_अपने_पद_पर_बने_रह_सकते_हैं_पुतीन
रूस के संविधान के अनुसार आगामी राष्ट्रपति चुनाव के बाद सन 2036 तक अपने पद पर पुतीन आसीन रह सकते हैं।
(last modified 2023-08-04T11:06:19+00:00 )
Aug ०४, २०२३ १६:३२ Asia/Kolkata
  • 2036 तक अपने पद पर बने रह सकते हैं पुतीन

रूस के संविधान के अनुसार आगामी राष्ट्रपति चुनाव के बाद सन 2036 तक अपने पद पर पुतीन आसीन रह सकते हैं।

रूस की चुनाव आयुक्त का कहना है कि विश्व का भविष्य रूस के आगामी राष्ट्रपति पद के चुनाव से जुड़ा हुआ है। 

ईला पांफिलोवा का मानना है कि 2024 में रूस में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव केवल इस देश से विशेष नहीं है बल्कि पूरे विश्व का भविष्य इससे जुड़ा हुआ है।  उन्होंने कहा कि यह चुनाव भविष्य निर्धारण करने वाले होंगे।  रूस मे मार्च 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव आयोजित करवाए जाएंगे।  सन 2020 में संविधान में संशोधन के बाद यह पहले चुनाव होंगे। 

रूस की चुनाव आयुक्त ने कहा कि देश का आगामी राष्ट्रपति चुनाव, पिछले सारे ही चुनाव से अलग होगा।  उन्होंने कहा कि इससे न केवल रूस का बल्कि विश्व का भविष्य भी प्रभावित होगा।  ईला पांफिलोवा के अनुसार अभी से विश्व के बहुत से देश इन चुनावों के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं।  हम दृढ़ता के साथ खड़े हैं और अपने दृष्टिकोण से बिल्कुल भी पीछे नहीं हटेंगे। 

याद रहे कि रूस के संविधार में संशोधन के बाद इस देश के वर्तमान राष्ट्रपति विलादिमीर पुतीन का राष्ट्रपति काल जारी रहेगा और यह उनके लिए 6 वर्षों के दो चरणों को वैध बनाता है जिसके हिसाब से पुतीन का राष्ट्रपति काल 2036 तक जारी रह सकता है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें