Sep १३, २०२३ ११:५९ Asia/Kolkata
  • लीबिया में 5000 से अधिक के मारे जाने की आशंका 

राष्ट्रसंघ ने लीबिया की वर्तमान स्थति को बहुत विनाशकारी बताया है। 

अलजज़ीरा टीवी चैनेल के अनुसार विश्व स्वास्थ्य संगठन के क्षेत्रीय प्रभारी रिचर्ड बर्नान ने कहा है कि डेनियल तूफान के बाद लीबिया की स्थिति बहुत की ख़राब है। 

उन्होंने कहा कि इस तूफान से लीबिया का दुर्ना नगर बहुत ही बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।  उनका कहना था कि लीबिया में प्रकार के विनाशकारी तूफान की आशंका नहीं थी।  रिचर्ड बर्नान के अनुसार तूफान के बाद तूफान प्रभावित क्षेत्रों में कई प्रकार की बीमारियां फैलने की संभावना बनी हुई है।  इनसे छोटे बच्चे अधिक प्रभावित होंगे। 

याद रहे कि लीबिया के पूर्वी नगर में सोमवार को विनाशकारी तूफान आया था।  इस तूफान से सबसे अधिक प्रभावित नगर दुर्ना बताया जा रहा है।  लीबिया की सरकार ने तूफान के कारण मरने वालों की संख्या 5200 बताई है।  तूफान के बाद से लगभग 9000 लोग लापता बताए जा रहे हैं। 

भूमध्य सागर से उठने वाले इस ख़तरनाक तूफान ने यूनान, तुर्किये और बुल्गारिया को भी क्षति पहुंचाई।  मिस्र के पश्चिमी क्षेत्रों में भी इस तूफान से बचने के लिए चेतावनी जारी की गई थी।  विशेष बात यह है कि लीबिया में कई वर्षों से जारी राजनीतिक संकट के चलते बचाव कार्यों में बाधाएं आ रही हैं।

वैज्ञानिकों का कहना है कि डैनियल नामक विनाशकारी तूफान का मुख्य कारण जलवायु परिवर्तन है और अभी इस प्रकार के दूसरे तूफान भी आ सकते हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें

टैग्स