रूस ने दी चेतावनी, उड़ेगी अमेरिका की नींद
https://parstoday.ir/hi/news/world-i128904-रूस_ने_दी_चेतावनी_उड़ेगी_अमेरिका_की_नींद
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने दी बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने परमाणु प्रतिबंध पर बड़ा वक्तव्य दिया है।
(last modified 2023-10-06T10:50:09+00:00 )
Oct ०६, २०२३ १५:२० Asia/Kolkata
  • रूस ने दी चेतावनी, उड़ेगी अमेरिका की नींद

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने दी बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने परमाणु प्रतिबंध पर बड़ा वक्तव्य दिया है।

व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि उनके देश की संसद परमाणु परीक्षणों पर प्रतिबंध लगाने वाली संधि के अनुमोदन को रद्द कर सकती है। यह बात पुतिन ने गुरुवार को उनके देश द्वारा प्रायोगिक परमाणु क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण करने के बाद कही।

विदेश नीति विशेषज्ञों के मंच पर अपने संबोधन में पुतिन ने घोषणा की कि रूस ने बुरेवेस्तनिक क्रूज मिसाइल और सरमात भारी अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का निर्माण कार्य प्रभावी तरीके से पूरा किया है तथा इनका उत्पादन करेगा। उन्होंने कोई विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा कि हमने बुरेवेस्तनिक परमाणु वैश्विक रेंज क्रूज मिसाइल का आखिरी सफल परीक्षण किया। उन्होंने अपने बयान में पहली बार बुरेवेस्तनिक के सफल परीक्षण की घोषणा की।

माना जाता है कि यह परमाणु हथियार या पारंपरिक हथियार ले जाने में सक्षम है और यह संभावित रूप से अन्य मिसाइलों की तुलना में अधिक समय तक ऊपर रह सकता है और परमाणु प्रणोदन के कारण बहुत अधिक दूरी तय कर सकता है। mm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।