क्या उत्तर कोरिया रूस को हथियार दे रहा है?
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव उत्तर कोरिया के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने यूक्रेन युद्ध में रूस का समर्थन करने के लिए प्योंगयांग का शुक्रिया अदा किया है।
लावरोव ने उत्तर कोरिया के दौरे के दौरान अपनी समकक्ष चोइ सोन हुई से भी मुलाक़ात की।
लावरोव जब प्योंगयांग पहुंचे तो वहां बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया।
लावरोव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनकी यह यात्रा उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बैठक में बनी सहमतियों को आगे ले जाने के बारे में है।
पुतिन और किम के बीच हुई बातचीत के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं हैं और लावरोव ने भी इस बारे में विस्तार से नहीं बताया।
अमरीका का मानना है कि किम जोंग-उन ने रूस को यूक्रेन के ख़िलाफ़ युद्ध में गोला बारूद देने पर सहमति जताई है और ऐसा कहा जा रहा है कि हथियारों के हस्तांतरण की प्रकिया भी शुरू हो चुकी है।
इसी बीच, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ग़ज्ज़ा के अस्पताल पर ज़ायोनी शासन के हमले को दुखद बताते हुए कहा कि इस्राईल को यह साबित करना होगा कि उसने यह हमला नहीं किया है। msm