Oct ३१, २०२३ ०८:४७ Asia/Kolkata
  • अमरीका और उसके घटकों के हित में है विश्व में अशांतिः पुतीन

रूसी राष्ट्रपति का कहना है कि अमरीका चाहता है कि दुनिया में अशांति बनी रहे।

पुतीन कहते हैं कि अमरीका और उसके घटक, विश्व की अस्थिरता का लाभ उठाते हैं। 

रूस के राष्ट्रपति के अनुसार फ़िलिस्तीन, यूक्रेन, इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान की सारी समस्याओं की ज़िम्मेदारी संयुक्त राज्य अमरीका पर आती है। 

सोमवार की रात अपने एक संबोधन मे विलादिमीर पुतीन ने कहा कि विश्व की अस्थिरता का लाभ अमरीका और उसके घटकों को पहुंचता है।  इसीलिए वे पूरे विश्व में अस्थिरता फैलाने में लगे रहते हैं जिसका उदाहरण फ़िलिस्तीन, यूक्रेन, इराक़, सीरिया और अफ़ग़ानिस्तान के संकट हैं।  उन्होंने कहा कि यह वास्तविकता है कि अमरीका को अशांत विश्व की ज़रूरत है।  पुतीन कहते हैं कि यही कारण है कि वे लोग जो पश्चिमी एशिया में शांति स्थापित करने के प्रयास करते हैं उनको बदनाम किया जाता है। 

रूसी राष्ट्रपति का कहना था कि संयुक्त राष्ट्रसंघ जैसी संस्था भी अमरीकी उत्पीड़न से सुरक्षित नहीं है।  उन्होंने कहा कि पश्चिमी एशिया को लेकर रूस का दृष्टिकोण कभी ही स्वार्थ पर आधारित नहीं रहा है जबकि संयुक्त राज्य अमरीका, पश्चिमी एशिया की वर्तमान स्थति का दुरूपयोग कर रहा है। 

पुतीन के अनुसार ग़ज़्ज़ा में निर्दोष लोगों पर बमबारी का किसी भी रूप में औचित्य पेश नहीं किया जा सकता।  वे कहते हैं कि वर्तमान संकट का एकमात्र समाधान, एक स्वतंत्र फ़िलिस्तीनी देश के गठन में निहित है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें। 

टैग्स