नामीबिया के राष्ट्रपति का निधन हो गया
(last modified Sun, 04 Feb 2024 12:40:04 GMT )
Feb ०४, २०२४ १८:१० Asia/Kolkata
  • नामीबिया के राष्ट्रपति का निधन हो गया

नामीबिया के राष्ट्रपति हेज गिंगोब का इलाज के दौरान आज यानी रविवार को निधन हो गया।

नामीबिया के राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी किए गए बयान में बताया गया है कि उन्होंने अपने जीवन की आखिरी सांस विंडहोक स्थित एक अस्पताल में ली। हेज गिंगोब ने 82 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा।

नामीबिया के राष्ट्रपति के निधन की खबर कार्यवाहक राष्ट्रपति नांगोलो म्बुम्बा ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए लिखा है कि अत्यंत दुख और अफसोस के साथ मैं सबको सूचित कर रहा हूं कि हमारे प्रिय डॉ. हेज जी गिंगोब का नामीबिया गणराज्य के राष्ट्रपति का आज निधन हो गया है।

गिंगोब ने नामीबिया के प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक सेवा किया है जबकि राष्ट्रपति के पद पर सबसे अधिक समय तक आसीन रहने वाले तीसरे व्यक्ति थे।

ज्ञात रहे कि 2013 में उनके ब्रेन की सर्जरी हुई थी और पिछले साल उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में एऑर्टिक का ऑपरेशन कराया था। मृत्यु से पहले उनका विंडहोक स्थित लेडी पोहाम्बा अस्पताल में इलाज चल रहा था।

गिंगोब का जन्म 1941 में उत्तरी नामीबिया के एक गांव में हुआ था। गिंगोब का संबंध ओवाम्बो जातीय था जिसका देश की आधी से अधिक आबादी पर नियंत्रण है। गिंगोब ने अपने जीवन के करीब 3 दशक बोत्सवाना और संयुक्त राज्य अमेरिका में बिताए थे। नामीबिया में इसी साल के अंत में राष्ट्रपति और राष्ट्रीय असेंबली के चुनाव होने वाले हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें