Mar ०६, २०२४ १५:५६ Asia/Kolkata
  • पूर्वी यूरोप में बढ़ रही है रूस और नेटो के बीच झड़प की संभावना

अमरीका में रूस के राजदूत ने नेटो के साथ उनके देश की संभावित झड़प के प्रति सेचत किया है।

एनातोली एंतोनोफ़ ने सचेत करते हुए कहा है कि पूर्वी यूरोप में रूस तथा नेटो के बीच संशस्त्र झड़प का ख़तरा बढ रहा है। 

रूस के दूतावास की वेबसाइट पर अमरीका में रुस के राजदूत ने लिखा है कि कुछ समय पहले तक इस बात की कल्पना तक नहीं की जा सकती थी कि अमरीका और जर्मनी के टैंक, रूस के एक पड़ोसी देश के भीतर मौजूद होंगे। 

बाद में यह पता चला कि पश्चिम ने यूक्रेन की सेना की इसलिए सहायता की है कि अत्याधुनिक एवं बहुत मंहगे हथियारों से लक्ष्यों को भेदा जाए।  अब युद्ध अभियानों में नेटो के सैनिकों की भागीदारी के बारे में बातें की जा रही हैं।  अमरीका में मौजूद रूस के राजदूत ने कहा कि यह काम, वाशिंगटन की सहमति के बिना संभव नहीं है।  एनातोली ने बताया कि युद्धप्रेमी, विश्व जनमत को धोखा देकर संसार को विश्व युद्ध की ओर बढ़ा रहे हैं।  इस प्रकार के लोग आम लोगों की आकांक्षओं को अनदेखा करते हैं। 

इससे पहले रूस के पूर्व राष्ट्रपति और वहां के वर्तमान राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख देमेत्री मेदवेदेव ने कहा था कि अपनी सीमा की ओर नेटो के विस्तार को रोकने के लिए रूस ने सुरक्षा के पुख़्ता इंतेज़ाम किये हैं।

टैग्स