Mar १५, २०२४ १२:०२ Asia/Kolkata
  • यूरोपीय संघ ने यूक्रेन के लिए सहायताएं बढ़ाईं

यूरोपीय संघ के अध्यक्ष के रूप में बेल्जियम का कहना है कि यूरोपीय संघ के 27 देशों के राजदूत वर्ष 2024 में यूक्रेन को पांच अरब यूरो की सैन्य सहायता प्रदान करने पर सहमत हुए हैं।

यूरोपीय संघ में बेल्जियम के प्रतिनिधि कार्यालय ने अपने एक्स पेज पर लिखा है कि यूरोप, यूक्रेन को सैन्य सहायता और आवश्यक हथियार प्रदान करना जारी रखेगा।

यूरोपीय संघ अपने पश्चिमी सहयोगियों के साथ मिलकर यूक्रेन में रूसी सैन्य बढ़त को रोकना चाहता है और इस काम के ज़रिए वह अपने लिए बढ़ते खतरे को भी खत्म करना चाहता है।

यूरोपीय संघ ने 10 लाख गोले आपूर्ति करने की योजना शुरू की है और अब एक साल बाद, वह यूक्रेन को केवल 5 लाख गोले ही सप्लाई कर पाया है।

फिलहाल यूक्रेन की मुख्य ज़रूरत तोप के गोले हैं जो रूसी सेना से लड़ने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है लेकिन इस्तेमाल के कारण ये खत्म हो रहे हैं। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।

टैग्स