Sep १८, २०२४ १६:३७ Asia/Kolkata
  • यूरोपीय संसद के सदस्यः अमेरिका और उसके घटक यूक्रेन युद्ध को सैन्य उद्योग के लिए चाहते हैं

पार्सटुडे- यूरोपीय संसद में आयरलैंड के सांसद व प्रतिनिधिः यूरोप और अमेरिका ने नाटो नाम के एक आतंकवादी गठबंधन के माध्यम से यूक्रेन युद्ध में नई जान फ़ूंक दी है।

यूरोपीय संसद में आयरलैंड के प्रतिनिधि माइक वालेस ने नाटो पर गम्भीर टीका- टिप्पणी की है और एक्स पर लिखा कि अमेरिका और यूरोपीय देश यूक्रेन में शांति नहीं चाहते हैं,  वे नाटो नाम के एक आतंकवादी गठबंधन व संगठन में ताज़ा जान फूंकना चाहते थे, वे अपने सैन्य उद्योगों में चमक- पहल देखना चाहते थे और यूक्रेन इसके लिए बेहतरीन विकल्प था।

 

रूस अपनी सीमा के निकट तक नाटो के विस्तार से चिंतित था और उसकी चिंता पर पश्चिमी देशों ने कोई ध्यान नहीं दिया अतः रूस ने 24 फ़रवरी 2022 को यूक्रेन में सैन्य ऑपरेशन आरंभ कर दिया जो अब तक जारी है। MM

 

कीवर्ड्सः रूस- यूक्रेन युद्ध, माइक वालेस, यूरोपीय संसद, नाटो, नैटो

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।

टैग्स