ब्रिटेन, यूरोपीय संघ से निकला तो वापस नहीं आ पाएगाः फ़्रान्स
https://parstoday.ir/hi/news/world-i15547-ब्रिटेन_यूरोपीय_संघ_से_निकला_तो_वापस_नहीं_आ_पाएगाः_फ़्रान्स
फ़्रान्स के राष्ट्रपति ने एक बार फिर यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर निकलने के नकारात्मक परिणामों की ओर से सचेत किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २३, २०१६ ०६:४९ Asia/Kolkata
  • ब्रिटेन, यूरोपीय संघ से निकला तो वापस नहीं आ पाएगाः फ़्रान्स

फ़्रान्स के राष्ट्रपति ने एक बार फिर यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर निकलने के नकारात्मक परिणामों की ओर से सचेत किया है।

फ़्रान्सवा ओलांद ने बुधवार की शाम ब्रिटेन में यूरोपीय संघ में बाक़ी रहने या उससे बाहर निकल जाने के लिए होने वाल जनमत संग्रह के बारे में कहा कि अगर अंग्रेज़ों ने इस संघ से अपने देश के निकल जाने के पक्ष में मतदान किया तो फिर ब्रिटेन, यूरोपीय संघ में वापस नहीं लौट पाएगा और उसे इसके नकारात्मक परिणामों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में होने वाले जनमत संग्रह का परिणाम जो भी हो वे अगले सप्ताह जर्मनी जाएंगे ताकि इस देश की चांसलर एंगला मर्केल से यूरोपीय संध के पुनर्निर्माण के बारे में बात कर सकें।

फ़्रान्सवा ओलांद ने कहा कि यूरोपीय आयोग के प्रमुख जान क्लोड यून्कर की तरह मर्केल भी चाहती हैं कि ब्रिटेन, यूरोपीय संघ में बाक़ी रहे क्योंकि अगर एेसा न हुआ तो अंग्रेज़ों के लिए इसके बड़े कड़े परिणाम सामने आएंगे। ज्ञात रहे कि ब्रिटेन की जनता अपने देश के यूरोपीय संघ में बाक़ी रहने या न रहने के बारे में गुरुवार को आयोजित हो रहे जनमत संग्रह में मतदान करेगी। (HN)