ब्रेग्ज़िट के बाद ब्रिटेन के वित्तीय बाज़ारों में भारी गिरावट
https://parstoday.ir/hi/news/world-i16921-ब्रेग्ज़िट_के_बाद_ब्रिटेन_के_वित्तीय_बाज़ारों_में_भारी_गिरावट
ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने के फ़ैसले से प्रभावित वित्तीय बाज़ार अब तक संभल नहीं सके हैं और डालर के मुक़ाबले में पाउंड की क़ीमत पिछले 31 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०७, २०१६ ०८:०८ Asia/Kolkata
  • ब्रेग्ज़िट के बाद ब्रिटेन के वित्तीय बाज़ारों में भारी गिरावट

ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने के फ़ैसले से प्रभावित वित्तीय बाज़ार अब तक संभल नहीं सके हैं और डालर के मुक़ाबले में पाउंड की क़ीमत पिछले 31 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है।

एक अवसर पर पाउंड की क़ीमत 1 दशमलव 27 डालर दर्ज की गई जो वर्ष 1985 से अब तक की सबसे निचली क़ीमत है। पाउंड की क़ीमत में गिरावट का कारण विशेषज्ञों की वह आशंकाएं हैं जो बैंक आफ़ इंग्लैंड ब्रेग्ज़िट के बारे में व्यक्त करता रहा है।

जनमत संग्रह से पहले पाउंड की क़ीमत 1 दशमलव 5 डालर थी जिसमें अब तक 14 प्रतिशत की कमी आ चुकी है।

ब्रिटेन के शेयर मार्केट में भी मंदी देखी जा रही है।