ट्रम्प को वाइट हाउस में जाने से रोकने की कोशिश
https://parstoday.ir/hi/news/world-i28900-ट्रम्प_को_वाइट_हाउस_में_जाने_से_रोकने_की_कोशिश
अमरीका में इलेक्टोरल काॅलेज के दो सदस्य, काॅलेज के अन्य सदस्यों को इस बात के लिए तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प को वाइट हाउस में न जाने दिया जाए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १६, २०१६ ०६:३७ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प को वाइट हाउस में जाने से रोकने की कोशिश

अमरीका में इलेक्टोरल काॅलेज के दो सदस्य, काॅलेज के अन्य सदस्यों को इस बात के लिए तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प को वाइट हाउस में न जाने दिया जाए।

क्लोराडो के बर्ट चियाफ़लो और माइकल बाका ने नैतिक मतदाता के नाम से एक कैम्पेन आरंभ किया है ताकि ट्रम्प को राष्ट्रपति बनने से रोका जा सके। इन दोनों का प्रयास है कि इलेक्टोरल काॅलेज के रिपब्लिकन पार्टी के 37 मतदाताओं को इस कैम्पेन से जोड़ दें और अगर एेसा हो जाता है तो डोनल्ड ट्रम्प का चयन रद्द हो जाएगा और प्रतिनिधि सभा देश के 45वें राष्ट्रपति का चयन करेगी।

 

चियाफ़लो ने एक इंटर्व्यू में कहा कि इस बात की संभावना कम ही है कि रिपब्लिकन पार्टी के 37 मतदाता इस कैम्पेन से जुड़ जाएं क्योंकि अब तक इस दल के सिर्फ़ दो या तीन मतदाता ही हैं जो ट्रम्प को वोट नहीं देना चाहते। रोचक बात यह है कि इन दोनों ने ही घोषणा की है कि वे यह भी नहीं चाहते कि डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन को राष्ट्रपति पद के लिए चुना जाए। ज्ञात रहे कि अमरीका में राष्ट्रपति का निर्वाचन जनता के मतों से नहीं होता। अमरीकी जनता पचास राज्यों में अपने मतों से इलेक्टोरल काॅलेज के सदस्यों को चुनती है और इस काॅलेज के वोटों से राष्ट्रपति का चयन होता है। (HN)