रूस के कुछ सैनिक पहुंचे मिस्र
https://parstoday.ir/hi/news/world-i30010-रूस_के_कुछ_सैनिक_पहुंचे_मिस्र
रूस और मिस्र के मध्य द्विपक्षीय सैन्य सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से रूस के कुछ सैनिक क़ाहिरा पहुंच गये हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Nov २९, २०१६ १९:०२ Asia/Kolkata
  • रूस के कुछ सैनिक पहुंचे मिस्र

रूस और मिस्र के मध्य द्विपक्षीय सैन्य सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से रूस के कुछ सैनिक क़ाहिरा पहुंच गये हैं।

लेबनान के अलमयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी सैनिक इस दौरे के दौरान मिस्री सैन्य प्रशिक्षण केन्द्र और पैराशूट प्रशिक्षण एकेडमी का दौरा करेंगे।

इसी मध्य रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लावरोफ़ और मिस्र के विदशमंत्री सामेह शुक्री ने सीरिया में मानवीय संकट के समाधान सहित मध्यपूर्व की स्थिति पर टेलीफ़ोनी विचार-विमर्श किया। दोनों नेताओं ने इस बात पर भी चर्चा की कि सुरक्षा परिषद इस संबंध में क्या भूमिका अदा कर सकती है।
 

ज्ञात रहे कि मिस्र और रूस के विदेशमंत्रियों ने इससे पहले भी सीरिया संकट के समाधान, इस देश की स्थिति और सुरक्षा परिषछ में मास्को और क़ाहिरा के सहयोग के बारे में चर्चा की थी। (AK)