न्यूज़ीलैण्ड के प्रधानमंत्री का अप्रत्याशित त्यागपत्र
न्यूज़ीलैण्ड के प्रधानमंत्री ने अप्रत्याशित रूप से अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।
जॉन-की ने सोमवार 5 दिसंबर को अचानक अपने त्यागपत्र की घोषणा की है। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि अबतक मैंने जितने भी फ़ैसले लिए हैं उनमे सबसे अधिक कठोर यह निर्णय है।
न्यूज़ीलैण्ड के प्रधानमंत्री जॉन-की ने कहा कि मैंने अबतक अपने देश की पूरी क्षमता के साथ सेवा की है। उन्होंने कहा कि मैंने स्वयं को कभी भी नेता नहीं बल्कि देश का सेवक समझा है। उन्होंने कहा कि राजनीति ने उनके पारिवारिक जीवन को बहुत प्रभावित किया है।
जॉन-की ने कहा कि उनके लिये राजनीति छोड़ने का यह उचित समय है। उन्होंने कहा कि मैंने अभी भविष्य के लिये कोई योजना नहीं बनाई है लेकिन संसद में बना रहूंगा ताकि उनका निर्वाचन क्षेत्र उपचुनाव से बचा रहे।
ज्ञात रहे कि 55 वर्षीय जॉन-की 19 नवंबर 2008 को न्यूजीलैंड के 38वें प्रधानमंत्री चुने गये थे। कुछ लोगों ने उनके त्यागपत्र का कारण अर्थव्यवस्था को जबकि कुछ अन्य ने पारिवारिक बताया है।