मुसलमानों के प्रवेश पर अमरीका में प्रतिबंध
https://parstoday.ir/hi/news/world-i35337-मुसलमानों_के_प्रवेश_पर_अमरीका_में_प्रतिबंध
अमरीकी राष्ट्रपति ने एेसे आदेश पर हस्ताक्षर किये हैं जिसके आधार पर मुसलमान देशों से आने वाले पलायनकर्ता अब अमरीका में प्रविष्ट नहीं हो सकते।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २८, २०१७ ११:५१ Asia/Kolkata
  • मुसलमानों के प्रवेश पर अमरीका में प्रतिबंध

अमरीकी राष्ट्रपति ने एेसे आदेश पर हस्ताक्षर किये हैं जिसके आधार पर मुसलमान देशों से आने वाले पलायनकर्ता अब अमरीका में प्रविष्ट नहीं हो सकते।

ट्रंप का कहना है कि इससे देश में आतंकवादियों के प्रवेष पर रोक लगेगी।  अमरीकी राष्ट्रपति का कहना है कि अब केवल उनको ही अमरीका आने की अनुमति दी जाएगी जो अमरीका का समर्थन करते हैं।  ट्रंप ने कहा है कि अब हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उन खतरों को अपने देश में आने न दिया जाए जिनका मुक़ाबला हमारे सैनिक विदेशों में कर रहे हैं।  ट्रंप का कहना है कि हम सिर्फ उन्हीं को अपने देश में आने देंगे जो अमरीका को सहयोग देंगे और हमारी जनता से गहरा प्रेम करेंगे

डोनाल्ड ट्रंप ने जिस आदेश पर हस्ताक्षर किये हैं उसके आधार पर ईरान, इराक़, सीरिया, सूडान, सोमालिया, लीबिया और यमन के नागरिक अमरीका नहीं आ सकते चाहे उनके पास अमरीका आने का वीज़ा ही क्यों न हो। यह आदेश के अनुसार अमरीका में पनाह लेने वालों के प्रवेष का विषय 120 दिनों तक अधर में रहेगा।