दाइश ने ली ढाका हमले की ज़िम्मेदारी
Mar २५, २०१७ ०३:२६ Asia/Kolkata
आतंकवादी गुट दाइश ने ढाका हवाई अड्डे के निकट किये जाने वाले आत्मघाती हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।
बांग्लादेश की राजधानी ढाका से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को एक आतंकवादी ने ढाका हवाई अड्डे के निकट चेक पोस्ट पर आत्मघाती हमला किया था। पुलिस की गोलीबारी में वह आतंकवादी मारा गया। एक सप्ताह के भीतर बांग्लादेश में यह इस प्रकार का यह दूसरा हमला है। बांग्लादेश की पुलिस ने पिछले हमले के संबन्ध में 5 लोगों को गिरफ़्तार किया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल गर्मियों में ढाका में एक रेस्टोरेंट पर आतंकवादी हमले के बाद से इस देश में आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि हुई है। इस हमले में 22 लोग मारे गए थे। हालिया महीनों में कुछ गुटों ने बांग्लादेश में रहने वाले अल्पसांख्यकों पर हमले किये हैं।
टैग्स