मास्कोः मध्यपूर्व में फैली अराजकता के लिए पश्चिम ज़िम्मेदार है
May ३०, २०१७ १३:१३ Asia/Kolkata
रूस के विदेश मंत्री ने क़ाहिरा की अपनी यात्रा के दौरान कहा है कि उत्तरी अफ़्रीक़ा और मध्यपूर्व में भारी तबाही और अराजकता के लिए पश्चिम ज़िम्मेदार है।
रूसी विदेश मंत्री सेरगेई लारोव का कहना था कि पश्चिमी देश मध्यपूर्व में सत्ता में परिवर्तन का समर्थन करके और आतंकवादियों को वित्तीय सहायता देकर क्षेत्र को अस्थिर कर रहे हैं।
सोमवार को रूसी विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री ने क़ाहिरा में मिस्र के विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री से संयुक्त बैठक की।
इस बैठक में मुख्य रूप से आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई के मुद्दे पर विचार विमर्श किया गया।
दोनों देशों के अधिकारियों ने आतंकवाद को वैश्विक ख़तरा बताते हुए इससे संयुक्त रूप से लड़ने पर बल दिया। msm
टैग्स