पाकिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री होंगे शाहिद अब्बासी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i46390-पाकिस्तान_के_अंतरिम_प्रधानमंत्री_होंगे_शाहिद_अब्बासी
पाकिस्तान मुस्लिम लीग ने इस देश के अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शाहिद अब्बासी को चुना है। 
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २९, २०१७ १४:१८ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री होंगे शाहिद अब्बासी

पाकिस्तान मुस्लिम लीग ने इस देश के अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शाहिद अब्बासी को चुना है। 

इस प्रकार से पाकिस्तान के पेट्रोलियम और प्राकृत्रिक संसाधन मंत्री शाहिद ख़क़ान अब्बासी ही इस देश के अंतरिम प्रधानमंत्री होंगे।

भ्रष्टाचार के मामले में नवाज़ शरीफ़ के अयोग्य ठहराए जाने के कारण उन्हें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पद छोड़ना पड़ा है।  वैसे तो पंजाब के मुख्यमंत्री और नवाज़ शरीफ़ के छोटे भाई शहबाज़ शरीफ़, पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री होंगे लेकिन कुछ क़ानूनी अड़चनों के कारण वे इस समय यह पद ग्रहण नहीं कर सकते है।  शहवाज़ शरीफ़ अभी पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के सदस्य नहीं है। उन्हें 45 दिनों के भीतर असेंबली का सदस्य बनना होगा।  इन्ही बातों के दृष्टिगत पाकिस्तान मुस्लिम लीग के नवाज़ धड़े ने शाहिद अब्बासी का अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में चयन किया है।

उल्लेखनीय है कि पनामा लीक्स मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने नवाज़ शरीफ़ को प्रधानमंत्री पद के लिए अयोग्य ठहराया है।  न्यायालय के इस निर्णय के बाद नवाज़ शरीफ़ ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के पद से त्यागपत्र दे दिया।