पाकिस्तान में जमाअतुद्दावा संगठन फिर ब्लैक लिस्ट में शामिल
पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने एक बार फिर जमाअतुद्दावा संगठन को ग़ैर क़ानूनी संगठनों की सूचि में शामिल करते हुए ब्लैक लिस्ट कर दिया है।
इरना के अनुसार, पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने शनिवार की रात एक सूचि जारी की जिसमें जमाअतुद्दावा और मानव कल्याण संस्था एफ़आईएफ़ जैसे संगठनों को ब्लैक लिस्ट किया है।
इस रिपोर्ट के अनुसार, इस सूचि में जमाअतुद्दावा और मानव कल्याण संस्था एफ़आईएफ़ सहित 72 संगठनों के नामों का ज़िक्र है कि जिन्हें किसी तरह की मदद को अपराध घोषित किया गया है।
कई दिन पहले पाकिस्तान सरकार ने उन संगठनों को किसी भी तरह की पैसों की मदद या समर्थन पर रोक लगा दी थी जिनका नाम आतंकवादी गुटों की सूचि में है। पाकिस्तान सरकार ने इन संगठनों की मदद करने वालों के ख़िलाफ़ कड़ी क़ानूनी कार्यवाही का एलान किया है।
इस रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के आयोग ने कहा है कि दानकर्ताओं की ओर से 13 गुटों से जुड़े जन कल्याण संगठनों को पैसों की मदद अवैध है।
जमाअतुद्दावा पाकिस्तान में राजनैतिक-धार्मिक संगठनों में है और इस संगठन के प्रमुख हाफ़िज़ सईद को अमरीका और भारत के दबाव में पिछले साल के शुरु में घर में नज़रंबद कर दिया गया था और अभी हाल में लाहौर की अदालत के आदेश पर उनकी घर की नज़रबंदी ख़त्म हुयी है। (MAQ/N)