पाकिस्तान ने किया सबमरीन क्रूज़ मीज़ाइल 'बाबर' का सफल परीक्षण
https://parstoday.ir/hi/news/world-i60184-पाकिस्तान_ने_किया_सबमरीन_क्रूज़_मीज़ाइल_'बाबर'_का_सफल_परीक्षण
पाकिस्तान ने गुरुवार को स्वचालित रूप से विकसित सबमरीन क्रूज़ मीज़ाइल एसएलसीएम-बाबर का सफल परीक्षण किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ३०, २०१८ ०७:१० Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान ने किया सबमरीन क्रूज़ मीज़ाइल 'बाबर' का सफल परीक्षण

पाकिस्तान ने गुरुवार को स्वचालित रूप से विकसित सबमरीन क्रूज़ मीज़ाइल एसएलसीएम-बाबर का सफल परीक्षण किया।

पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क कार्यालय आइएसपीआर ने एक प्रेस रिलीज़ में बताया है कि मीज़ाइल को अंडरवाटर डायनेमिक प्लेटफॉर्म से प्रक्षेपित किया गया जो सभी पैमानों पर खरा उतरते हुए अपने लक्ष्य तक पहुंच गया। एसएलसीएम बाबर विभिन्न प्रकार के वाॅरहेड अपने साथ ले जाने में सक्षम है। यह पाकिस्तान को दूसरी विश्वसनीय प्रक्षेपण क्षमता प्रदान करता है। इसकी मारक क्षमता साढ़े चार सौ किलो मीटर है और यह बड़ी सरलता से रडारों को धोखा देने में सक्षम है।

 

पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष ने इस सफल उपलब्धि के लिए देश के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और रक्षा उद्योग के कर्मियों को बधाई दी है। पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शाहिद ख़ाक़ान अब्बासी और राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने भी वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और एनएसएफ़सी कर्मियों को इस सफलता पर बधाई दी है। (HN)