ट्रम्प को मिली अगला चुनाव न लड़ने की सलाह
https://parstoday.ir/hi/news/world-i61636-ट्रम्प_को_मिली_अगला_चुनाव_न_लड़ने_की_सलाह
अमेरिकी राष्ट्रपति की पूर्व पत्नी ने डोनल्ड ट्रम्प को सलाह दी है कि 2020 के चुनाव में वह भाग न लें।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २३, २०१८ १२:०५ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प को मिली अगला चुनाव न लड़ने की सलाह

अमेरिकी राष्ट्रपति की पूर्व पत्नी ने डोनल्ड ट्रम्प को सलाह दी है कि 2020 के चुनाव में वह भाग न लें।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी पत्रिका से साक्षात्कार के दौरान,  ट्रम्प की पूर्व पत्नी ईवाना ट्रम्प ने अमेरिकी राष्ट्रपति को अगला चुनाव न लड़ने की सलाह दी है। 200 बिलियन लेकर डोनल्ड ट्रम्प को तलाक़ देने वाली ईवाना ट्रम्प ने कहा कि अगले चुनाव के दौरान उनकी आयु 73 वर्ष की होगी इसलिए उन्हें गोल्फ़ खेलना चाहिए और अपनी संपत्ति का आनंद लेना चाहिए।

ईवाना ने कहा कि राष्ट्रपति बनकर, ट्रम्प ने अपनी आज़ादी खो दी है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि ट्रम्प को राष्ट्रपति मामलों की कितनी जानकारी है पर यह ज़रूर कह सकती हूं कि उनके बस की बात नहीं है कि वह व्हाइट हाउस का सही ढंग से संचालन कर सकें।

याद रहे कि डोनल्ड ट्रम्प की पूर्व पत्नी ईवाना अपने जीवन के बारे में एक पुस्तक लिख रही हैं जो जल्द ही बाज़ार में आने वाली है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन कम हो रही है और साथ ही आए दिन उनके ख़िलाफ़ नए स्कैंडल सामने आ रहे हैं। अमेरिकी जनता ने कई बार ट्रम्प की नीतियों और उनके व्यवहार का विरोध किया है, जबकि अमेरिकी डॉक्टरों की एक टीम द्वारा ट्रम्प का मानसिक निरीक्षण भी किया जा चुका है। (RZ)