इमरान ख़ान बड़ी उम्मीदों के साथ पहुंचे सऊदी अरब
https://parstoday.ir/hi/news/world-i69270-इमरान_ख़ान_बड़ी_उम्मीदों_के_साथ_पहुंचे_सऊदी_अरब
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पूंजी निवेश की अन्तर्राष्ट्रीय बैठक में भाग लेने के उद्देश्य से रेयाज़ पहुंचे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २३, २०१८ १५:२८ Asia/Kolkata
  • इमरान ख़ान बड़ी उम्मीदों के साथ पहुंचे सऊदी अरब

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पूंजी निवेश की अन्तर्राष्ट्रीय बैठक में भाग लेने के उद्देश्य से रेयाज़ पहुंचे हैं।

एक दिवसीय इस यात्रा के पाकिस्तन के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने सऊदी अरब के शासक सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ से भेंट की।  दोनो नेताओं ने क्षेत्रीय परिवर्तनों के बारे में विचार-विमर्श किया।  इमरान ख़ान के साथ पाकिस्तना के विदेशमंत्री शाह महमूद क़ुरैशी, वित्तमंत्री असद उमर, संचार मंत्री फ़ोवाद चौधरी और उनके आर्थिक मामलों के सलाहकार अब्दुर्रज़़्जाक भी सऊदी अरब गए हैं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने सऊदी अरब की यात्रा एेसी स्थिति में की है जब इस्लामाबाद को गंभीर आर्थिक संकट का सामना है।  इस समय पाकिस्तान को 15 अरब डाॅलर की आवश्यकता है।  प्रधानमंत्री बनने के बाद इमरान ख़ान का सऊदी अरब का यह दूसरा दौरा है।