आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष जारी रहेगाः महमूद क़ुरैशी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i73577-आतंकवाद_के_विरुद्ध_संघर्ष_जारी_रहेगाः_महमूद_क़ुरैशी
पाकिस्तान के विदेशमंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने कहा है कि देश में आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष जारी रहेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १४, २०१९ ११:२२ Asia/Kolkata
  • आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष जारी रहेगाः महमूद क़ुरैशी

पाकिस्तान के विदेशमंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने कहा है कि देश में आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष जारी रहेगा।

महमूद क़ुरैशी ने कहा कि शांति के बिना क्षेत्र में आर्थिक प्रगति संभव नहीं है।  उन्होंने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष, सरकार की प्राथमिकता में सम्मिलित है।

पाकिस्तान के विदेशमंत्री ने गुरूवार को इस्लामाबाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बल देकर कहा है कि शांति के बिना क्षेत्र में आर्थिक प्रगति की कोई संभावना नहीं है।  क़ुरैशी का कहना था कि आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष हमारी प्राथमिकता में है।  उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी आतंकी गुटों के विरुद्ध संघर्ष जारी रहेगा।  पाकिस्तान के विदेशमंत्री का कहना था कि आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में देश के सभी राजनैतिक दल सरकार का सहयोग कर रहे हैं।उन्होंने यह भी कहा कि जनता ने पारंपरिक शासन व्यवस्था को बदलने के लिए तहरीके इंसाफ़ पार्टी को अपना मत दिया है।  शाह महमूद क़ुरैशी ने कहा कि देश की जनता 5 वर्षो के बाद पाकिस्तान के भीतर समस्त क्षेत्रों विशेषकर सुरक्षा के क्षेत्र में मूलभूत परिवर्तन देखेगी।