दुर्लभ बीमारी के कारण परवेज़ मुशर्रफ की स्थिति चिंताजनक
https://parstoday.ir/hi/news/world-i73692-दुर्लभ_बीमारी_के_कारण_परवेज़_मुशर्रफ_की_स्थिति_चिंताजनक
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ एक दुर्लभ किस्म की बीमारी से जूझ रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १८, २०१९ १३:०२ Asia/Kolkata
  • दुर्लभ बीमारी के कारण परवेज़ मुशर्रफ की स्थिति चिंताजनक

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ एक दुर्लभ किस्म की बीमारी से जूझ रहे हैं।

एमीलॉयडोसिस नामक दुर्लभ बीमारी की चपेट में आने के बाद परवेज़ मुशर्रफ़ को इलाज के लिए दुबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दुर्लभ बीमारी से मुशर्रफ़ का तंत्रिका तंत्र प्रभावित हो गया है। यह जानकारी ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एपीएमएल) महासचिव मेहरेने आदम मलिक ने रविवार को दी।  एपीएमएल के ओवरसीज अध्यक्ष अफजाल सिद्दीकी ने डानन्यूज टीवी को बताया कि मुशर्रफ को एमीलॉयडोसिस नामक दुर्लभ बीमारी हो गई है और इसका इलाज चल रहा है। पार्टी के अनुसार उन्हें डाक्टरों ने पूरी तरह से सेहतमंद होने तक पूर्ण आराम करने की हिदायत दी है।  पाकिस्तान की सेना के पूर्व प्रमुख अपने इलाज के लिए दुबई गए थे।  जनरल परवेज़ मुशर्रफ़ सन 2016 से दुबई में रह रहे हैं।  

मुशर्रफ की हालत अचानक बिगड़ने के बाद शनिवार रात को आपात स्थिति में अस्पताल लाया गया। पूर्व राष्ट्रपति की पिछले साल अक्टूबर में हुई बीमारी में उनके तंत्रिका तंत्र को कमजोर कर दिया था। उस समय लंदन में उनका इलाज हुआ था।  सिद्दीकी ने बताया कि एमीलॉयडोसिस की वजह से शरीर के विभिन्न अंगों में प्रोटीन का जमाव शुरू हो जाता हैं। इसकी वजह से उन्हें खड़े होने और चलने में तकलीफ है। उन्होंने कहा कि इसके इलाज में पांच छह महीने का वक्त लग सकता है और पूरी तरह सेहतमंद होने के बाद मुशर्रफ का पाकिस्तान वापस जाने का इरादा है। 

उल्लेखनीय है कि जनरल मुशर्रफ पर साल 2007 में संविधान को निलंबित करने के सिलसिले में देशद्रोह का मामला चलाया जा रहा है।  इस दंडनीय अपराध के मामले की सुनवाई 2014 में शुरू हुई थी। अगर वे दोषी साबित होते हैं तो उन्हें मौत की सजा तक दी जा सकती है।