जेटली के पाकिस्तान विरोधी बयान पर इस्लामाबाद की प्रतिक्रिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i74963-जेटली_के_पाकिस्तान_विरोधी_बयान_पर_इस्लामाबाद_की_प्रतिक्रिया
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि एफ़एटीएफ़ से पाकिस्तान को ब्लैक लिस्ट में डालने की भारतीय वित्त मंत्री की मांग, इस संस्था से राजनैतिक लाभ उठाने की कोशिश है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०४, २०१९ ०५:३५ Asia/Kolkata
  • जेटली के पाकिस्तान विरोधी बयान पर इस्लामाबाद की प्रतिक्रिया

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि एफ़एटीएफ़ से पाकिस्तान को ब्लैक लिस्ट में डालने की भारतीय वित्त मंत्री की मांग, इस संस्था से राजनैतिक लाभ उठाने की कोशिश है।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा है कि वित्तमंत्री ने नई दिल्ली की ओर से संस्था से लाभ उठाने की नई दिल्ली की कोशिश पर अपनी आपत्ति एफ़एटीएफ़ या वित्तीय कार्यवाही कार्यदल में दर्ज करा दी है। इस बयान में भारत की ओर से एफ़एटीएफ़ (Financial Action Task Force) से लाभ उठा कर हालिया वर्षों में पाकिस्तान को नुक़सान पहुंचाने की भारत की कोशिशों की तरफ़ इशारा करते हुए कहा गया है कि इस्लामाबाद, इस संस्था के कार्यक्रमों को पूरी तरह से लागू करने पर कटिबद्ध है और एफ़एटीएफ़ को भी पाकिस्तान को इस बात का विश्वास दिलाना चाहिए कि उसकी सभी कार्यवाहियां न्यायोचित व निष्पक्ष रूप से की जाएंगी।

 

ज्ञात रहे कि भारत के वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि भारत मई में आयोजित होने वाली एफ़एटीएफ़ की बैठक में उससे मांग करेगा कि मनी लांड्रिंग और आतंकवाद के आर्थिक पोषण के कारण वह पाकिस्तान का नाम अपनी ब्लैक लिस्ट में शामिल करे। (HN)