कोरोना वायरस के कुछ हैरान कर देने वाले फ़ायदे!!
ब्रिटेन में किए गए अध्ययन ये यह बात सामने आई है कि जब से कोरोना वायरस का संक्रमण शुरू हुआ है 10 लाख से अधिक लोग धूम्रपान की आदत छोड़ चुके हैं।
समाचार एजेंसी अनादुलू की रिपोर्ट के अनुसार स्वास्थ्य और धूम्रपान के विषय पर काम करने वाली एक कल्याणकारी संस्था ने अध्ययन किया है जिसमें यह बात सामने आई कि बहुत बड़ी संख्या में लोगों ने धूम्रपान छोड़ा है और इनमें 41 प्रतिशत का कहना है कि उन्होंने कोरोना वायरस के डर से यह फ़ैसला किया।
बीबीसी के अनुसार अध्ययन में 10 हज़ार लोगों से 15 अप्रैल से 50 जून के बीच बात की गई।
दूसरी ओर लंदन कालेज ने भी यह अध्ययन किया है कि इस साल जिस संख्या में लोगों ने धूम्रपान छोड़ा है वह वर्ष 2007 में अध्ययन शुरू होने के बाद एक साल के भीतर धूम्रपान छोड़ने वालों की सबसे ज़्यादा संख्या है।

ब्रितानी सरकार पहले ही चेतावनी जारी कर चुकी है कि धूम्रपान करने वालों के लिए कोरोना वायरस का ख़तरा ज़्यादा है।
इससे पहले जर्मन न्यूज़ एजेंसी से बातचीत में मिकाइल फ़ीफ़ेर का कहना था कि धूम्रपान से वायरस की चपेट में आने का ख़तरा बढ़ जाता है। जर्मन प्रोफ़ेसर का कहना था कि धूम्रपान की वजह से श्वासन तंत्र की रक्षा शक्ति कमज़ोर हो जाती है और वायरस आसानी से उसे निशाना बनाता है।
इसका नतीजा यह होता है कि अगर धूम्रपान करने वाला व्यक्ति वायरस से संक्रमित हो जाता है तो उसकी हालत बहुत तेज़ी से बिगड़ती है।
धूम्रपान छोड़ने के साथ ही दूसरे स्वास्थ्य निर्देशों का पालन जैसे हाथों को बार बार साबुन से धोना और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचना भी ज़रूरी है।
स्रोतः अनादुलू+जर्मन न्यूज़ एजेंसियां
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!