सत्ता के गलियारों में वापसी के बाद जान केरी का पहला ट्वीट, पर्यावरण संकट को बताया राष्ट्रीय सुरक्षा का सबसे बड़ा ख़तरा!
(last modified Tue, 24 Nov 2020 07:39:01 GMT )
Nov २४, २०२० १३:०९ Asia/Kolkata
  • सत्ता के गलियारों में वापसी के बाद जान केरी का पहला ट्वीट, पर्यावरण संकट को बताया राष्ट्रीय सुरक्षा का सबसे बड़ा ख़तरा!

अमरीका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन सत्ता संभालने के लिए अपनी टीम तैयार कर रहे हैं। ओबामा शासन काल में विदेश मंत्री रह चुके जान कैरी को बाइडन ने पर्यावरण के मामलों में अपना विशेष दूत नियुक्त किया है।

कैरी ने पर्यावरण दूत नियुक्त होने के बाद ट्वीट किया कि अमरीका को बहुत जल्द एसी सरकार मिलने जा रही है जो पर्यावरण संकट को राष्ट्रीय सुरक्षा का सबसे बड़ा ख़तरा मानती है। कैरी ने कहा कि निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ काम करने पर मुझे गर्व है।

केरी ने आगे लिखा कि हमने पैरिस समझौते के तहत जो काम किया उसे पूरा करने के लिए बहुत कुछ करना शेष है, मैं अमरीकी सरकार में वापस लौट रहा हूं ताकि देश को उन चुनौतियों से निपटने के लिए सही ट्रैक पर लौटाया जाए जो वर्तमान पीढ़ी और आने वाली पीढ़ियों के सामने हैं।

ज्ञात रहे कि राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने पेरिस समझौते से अमरीका को अलग कर लिया था।

 

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए

 

टैग्स