युद्ध और सशस्त्र झड़पों के साथ ही अफ़ग़ानिस्तान को कोरोना का भी सामना हैः अशरफ़ ग़नी
(last modified Fri, 04 Dec 2020 13:02:33 GMT )
Dec ०४, २०२० १८:३२ Asia/Kolkata
  • युद्ध और सशस्त्र झड़पों के साथ ही अफ़ग़ानिस्तान को कोरोना का भी सामना हैः अशरफ़ ग़नी

युद्ध के कारण अपने देश के लाखों लोगों के बेघर होने पर अशरफ़ ग़नी ने दुख जताया है।

अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी का कहना है कि युद्ध के कारण देश के लाखों लोगों का बेघर हो जाना गंभीर चिंता का विषय है।

आर्या न्यूज़ के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान के संबन्ध में राष्ट्रासंघ की ओर से आयोजित की गई एक बैठक में वीडियो कांफ़्रेंसिंग के माध्यम से अशरफ़ ग़नी ने कहा कि वे लोग जो युद्ध के कारण बेघर हो चुके हैं उनको खाद्ध पदार्थ, दवा और कपड़ों की आवश्यकता है।  उन्होंने कहा कि युद्ध और विभिन्न गुटों की आपसी झड़पों ने जहां पर अपने नकारात्मक प्रभाव डाले हैं वहीं पर इसने अफ़ग़ानिस्तान की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह से प्रभावित किया है।

अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्रसंघ सहित सभी अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों और विश्व समुदाय से मांग की है कि वे इस देश की जतना की सहायता करने के लिए क़दम आगे बढ़ाएं ताकि उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके।  उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध और सशस्त्र झड़पों के साथ ही अफ़ग़ानिस्तान को कोरोना का भी सामना है जिन्हें समाप्त करने के लिए प्रभावी क़दम उठाने की ज़रूरत है।

उल्लेखनीय है कि पिछले चार दशकों से अफ़ग़ानिस्तान की जनता, विभिन्न सशस्त्र गुटों की झड़पों और युद्ध की साक्षी रही है जिसके कारण वहां पर विकास प्रक्रिया थम चुकी है।  यही कारण है कि इस देश की मूलभूत संरचनाएं ध्वस्त हो गई हैं।

टैग्स