ईरान की विशाल भूमि और उसकी विशेष भौगोलिक स्थिति ने प्राचीन समय से अब तक इस देश की जनता को बहुत अधिक आर्थिक संभावनाएं मुहैया की हैं, इस तरह से कि कृषि और उद्योग के क्षेत्र में ईरान में उत्पादित विविधतापूर्ण उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अहमियत हासिल है।