Apr १२, २०१७ १६:३७ Asia/Kolkata

रामसर अंतरराष्ट्रीय संधि में पंजीकृत 24 तालाबों में से 2 तालाब गुलिस्तान प्रांत में स्थित हैं।

आलागुल, आलमागुल और आजीगुल तालाब समूह के बारे में हमने पिछली कड़ियों में चर्ची की थी।

गुलिस्तान ईरान के उत्तरी प्रांतों में से एक प्रांत है। यहां तुर्कमन, फ़ार्स, सीस्तानी, बलूच, तुर्क, माज़न्द्रानी और क़ज्ज़ाक़ मूल के लोग रहते हैं। इस प्रांत में सुन्दर इलाक़े और शहर हैं, जो हर साल बड़ी संख्या में देश और विदेश से पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। ऊनी और रेशमी कपडों की बुनाई, मछली, केवियर, क़ालीन, गलीचा, रोटी और तरह तरह की मिठाईयां इस प्रांत की पहचान हैं। इस प्रांत के शहरों में से बंदर तुर्कमन, बंदर गॅज़, आज़ाद शहर, गोमीशान, गुंबदे काऊस देखने योग्य हैं।

Image Caption

 

इस प्रांत में नेश्नल पार्क, झरने, सोते, गारा मुखी या मड वोलकैनो और अनेक ग़ुफ़ाएं पायी जाती हैं। नाहार ख़ूरान, गुलिस्तान राष्ट्रीय पार्क, अंगल दर्रे, क़र्क़ इस प्रांत में स्थित नेश्नल पार्क हैं। लोह, कबूद वाल, आक़ सू, रंगू, शीर आबाद झरने भी यहां स्थित हैं। इसी प्रकार, गुल रामियान और लाले सोते और कियाराम, शीर आबाद गिरआव ग़ुफ़ाएं हैं।

मड वोलकैनो इस प्रांत के मुख्य आकर्षणों में से हैं, यह बहुत ही सुन्दर और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं। इन्हें प्रकृति का धड़कता दिल कहा जाता है, जो ठंडे होने के बावजूद, सुन्दर हैं। यह ज्वाला मुखी की भांति अपने दहाने से ठंडी मिट्टी या कीचड़ को बाहर निकालते हैं और सुन्दर दृश्य पेश करते हैं। गारा मुखी न केवल विशेषज्ञ पर्यटकों के लिए बल्कि भू वैज्ञानिकों के लिए भी बहुत महत्व रखते हैं।

क़ारनेयारक़, नफ़्तलीजे और ईंचे गुलिस्तान प्रांत के तीन प्रसिद्ध मड वोलकैनो हैं। यह तीनों से ही सोडियम क्लोराइड गैस और एरोमेटिक तेल पदार्थ निकलते हैं। गुलिस्तान प्रांत के अन्य देखने योग्य स्थानों में से आशूरादे द्वीप और बंदर गज़ व बंदर तुर्कमन डॉक हैं।

Image Caption

 

इस प्रांत के अन्य प्रकृतिक आकर्षणों में तालाब हैं। रामसर अंतरराष्ट्रीय संधि में पंजीकृत 24 तालाबों में से 2 तालाब गुलिस्तान प्रांत में स्थित हैं। गोमीशान तालाब, गोमीश तप्पे ज़िले में स्थित है, तुर्कमन भाषा में गोमीश तप्पे का अर्थ है चांदी का टीला। यह तालाब एक पट्टी के रूप में कैसपियन सागर के दक्षिण पूर्वी तट के उत्तर दक्षिणी दिशा में स्थित है। यह तलाबा गोमीशान शहर के उत्तर में दो किलोमीटर की दूरी से शुरू होता है और तुर्कमेनिस्तान की सीमा से भी आगे तक है। बंदर तुर्कमन से इस तालाब की दूरी क़रीब 24 किलोमीटर है, इसका क्षेत्रफल 17,700 हेक्टेयर है और समुद्र की सतह से 27 मीटर नीचे तक है।

गोमीशान तालाब, काफ़ी विस्तृत, ऊसर और कम गहराई वाली भूमि में स्थित है और समुद्री एवं तटीय तालाबों में गिना जाता है। कैसपियन सी के पानी के प्रभाव के कारण, इस तालाब का पानी खारा है। कैसपियन सी में उतार चढ़ाव के कारण, इसके पानी की गहराई में परिवर्तन होता रहता है, हालांकि दक्षिण में कम से कम इसकी गहराई एक मीटर और तुर्कमेनिस्तान की सीमा के निकट ज़्यादा से ज़्यादा ढाई मीटर तक है। मोटे तौर पर गर्मियों में इस तालाब की जलवायु गर्म और सर्दियों में हल्की ढंडी होती है।

सर्दियों में पलायनकर्ता परिंदों के ठहरने और अंडे देने के लिए इस तालाब का काफ़ी महत्व है। यह इलाक़ा, पलायनकर्ता परिंदों को आकर्षित करने और मछलियों के अंडे देने के लिए काफ़ी उपयुक्त है। अब तक इस तालाब में परिंदों की 22 प्रजातियों की पहचा हो चुकी है। फ़्लैमिंगो, ग्रे गूज़, सफ़ेद पेलिकन और अन्य विभिन्न प्रकार की प्रजातियां यहां पायी जाती हैं। इस तालाब के आसपास, जंगली सूअर, लोमड़ी, गीदड़ और कई अन्य प्रकार के जानवर पाए जाते हैं।

इलाक़े में पायी जाने वाली वनस्पतियों में अधिकांश सेलिकोरनिया केसपिया और हेलोक्नेमम एसपी हैं। यहां के प्राकृतिक स्रोतों की रक्षा के लिए 1997 में इस तालाब के 14000 हेक्टेयर इलाक़े को सुरक्षित क्षेत्र घोषित कर दिया गया। यहां साल में केवल निर्धारित मौसमों ही शिकार की अनुमति दी जाती है। इस तालाब को सुरक्षित क्षेत्र घोषित किए जाने की योजना विचाराधीन है। सन् 2001 में इस तालाब को रामसर अंतरराष्ट्रीय संधि में पंजीकृत किया गया। इसी प्रकार इस तालाब को परिंदों के अंतरराष्ट्रीय संगठन ने परिंदों के लिए महत्वपूर्ण स्थान क़रार दिया है।

Image Caption

 

कुछ पर्यटक परिंदों को देखने के लिए गोमीशान तालाब का भ्रमण करते हैं। परिंदों को देखना पर्यटन का ही एक भाग है, जिसमें अनेक लोग रूची रखते हैं। लोग दूरबीन और टेलिस्कोप के ज़रिए परिंदों को देखने जाते हैं। गोमीशान तालाब के सुरक्षित क्षेत्र को देखने के लिए आधिकारिक अनुमति लेने की ज़रूरत होती है। गोलिस्तान प्रांत का पर्यवरण विभाग विशेष लोगों और समूहों को अनुमति प्रदान करता है।

पतझड़ और सर्दियों के मौसम में सीमित स्तर पर मछलियों और परिंदों का शिकार, इस इलाक़े के लोगों की आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों में से है। पशुओं को जलीय और तटीय घास चराना, गेंहू और कपास की पैदावार इस इलाक़े के लोगों की अन्य गतिविधियों में शामिल है। पर्यटन व इको टूरिज़्म को बढ़ावा देने और बाढ़ को निंयत्रित करने के लिए भी इस तालाब का महत्व है।

तालाब, प्रकृति का अद्भुत नमूना और विभिन्न प्रकार के जानवरों एवं वनस्पतियों का जीवन स्थल होते है। गोमीशान तालाब, कैस्पियन सी से जुड़े होने के कारण और अपनी लम्बाई के दृष्टिगत, संतुलित मौसम का एक स्पष्ट उदाहरण है। तालाब का उत्तर पूर्वी और पूर्वी भाग, समतल विस्तृत भूमि, ऊंचाई, दक्षिणी जंगल से दूर होने और तुर्कमेनिस्तान के रेगिस्तानी इलाक़ों से निकट होने के कारण, सूखे एवं अर्ध सूखे इलाक़े की जलवायु से प्रभावित है।

Image Caption

 

दक्षिण से जैसे जैसे सीमा की ओर बढ़ेंगे, इस प्रकार के मौसम में वृद्धि होती जाएगी। दूसरे शब्दों में 60 किलोमीटर से भी कम दूरी पर गुर्गान की वार्षिक 700 मिलीमीटर बारिशों से वार्षिक 250 मिलीमीटर तक की बारिशों के इलाक़े में पहुंच जायेंगे। गोमीशान तालाब के इलाक़े का यह मौसम, कैस्पियन सी के निकट होने के कारण बदलता रहता है। इसी कारण इस इलाक़े के पश्चिम में अच्छा मौसम होता है, जिसके उपहार स्वरूप यहां यह मूल्यवान जीवन स्थल स्थित है। इस तालाब में जल, वनस्पती और जानवरों के दिलकश नज़ारे एक साथ देखने को मिलते हैं।

गोमीशान तालाब तक पहुंचने के लिए बंदर तुर्कमन से उत्तर की ओर जाना होता है, 20 किलोमीटर की दूरी के बाद गोमीश तप्पे क़स्बे में पहुंच जाते हैं, वहां से भी उत्तर की ओर आगे बढ़ते रहें, यहां तक कि 10 किलोमीटर की दूरी तय करके गोमीशान पहुंच जाएं।       

Image Caption